विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2019

CBI vs CBI: केजरीवाल बोले- SC का फैसला प्रधानमंत्री पर कलंक, जानें- किसने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला अभी सीजेआई, प्रधानमंत्री और नेता विपक्ष वाली सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाएगा. सेलेक्ट कमेटी आगे का फैसला लेगी कि वर्मा को पद से हटाया जाए या नहीं.

CBI vs CBI: केजरीवाल बोले- SC का फैसला प्रधानमंत्री पर कलंक, जानें- किसने क्या कहा?
सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

CBI vs CBI मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सीबीआई चीफ आलोक वर्मा (CBI Chief Alok Verma) को जबरन छुट्टी पर भेजने का फैसला निरस्त कर दिया है. लेकिन कोर्ट ने कहा है कि वर्मा अभी नीतिगत फैसले नहीं ले पाएंगे, अभी वे रोजाना के कामकाज में प्रशासनिक फैसले ही लेंगे. सुप्रीम कोर्ट का फैसला अभी सीजेआई, प्रधानमंत्री और नेता विपक्ष वाली सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाएगा. सेलेक्ट कमेटी आगे का फैसला लेगी कि वर्मा को पद से हटाया जाए या नहीं. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद विपक्षी दलों ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया. पढ़ें, किसने क्या कहा?

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे: हम किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं, यह केंद्र सरकार के लिए सबक है... आज आप इन एजेंसियों को लोगों पर दबाव डालने के लिए इस्तेमाल करेंगे, कल कोई और करेगा... फिर लोकतंत्र का क्या होगा...?

CBI vs CBI मामला : SC ने निरस्त किया छुट्टी पर भेजने का फैसला, लेकिन नीतिगत फैसले नहीं लेंगे आलोक वर्मा

दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल: सुप्रीम कोर्ट द्वारा CBI निदेशक आलोक वर्मा को बहाल किया जाना प्रधानमंत्री पर सीधे कलंक लगना है... मोदी सरकार ने हमारे देश के सभी संस्थानों तथा लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है... क्या CBI निदेशक को आधी रात को गैरकानूनी तरीके से राफेल घोटाले की जांच रोकने के लिए नहीं हटाया गया, जो सीधे प्रधानमंत्री तक जाती है...?

एनसीपी सांसद माजिद मेनन: ये रोशनी की किरण है. सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं. सीबीआई से जैसे सरकार डांस करवाती थी. सरकार के ऊपर तमाचा है. अगर उनके पास समय होता तो और सच्चाई सामने आती. 

मोदी सरकार ने कोर्ट में कहा- सीबीआई में बिल्लियों की तरह लड़ रहे थे आलोक वर्मा और अस्थाना

सीपीएम के सलीम: मोदी सरकार के लिए कड़ा तमाचा. इस्तीफा देना चाहिए और राफेल मुद्दे को रोकने के लिए ऐसा किया गया था.

कांग्रेस के सुनील जाखड़: पीएम मोदी के लिए बड़ा झटका. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वालों की असलियत सामने आई. 

भाजपा नेता विनय सहस्त्रबुद्धे: यह कानूनी प्रक्रिया है, हम इसका सम्मान करते है. बहुत सारे पहलू हैं. हम कोर्ट के फैसले का आदर करते है.

भाजपा के अनुराग ठाकुर: हमने फैसला नहीं देखा. फैसला देखने के बाद ही कुछ कहूंगा.

Alok Verma Case : केंद्र ने SC में कहा- आलोक वर्मा अभी भी चीफ, गाड़ी-बंगला वही है, हमने सिर्फ छुट्टी पर भेजा

VIDEO- सुप्रीम कोर्ट ने CBI चीफ आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने का फैसला किया निरस्त

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI Chief Alok Verma, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com