केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया है कि अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) बिटक्वाइन हैकिंग मामले की जांच के लिए कर्नाटक में है. CBI ने एक बयान में कहा, ‘‘मीडिया के कुछ वर्गों में आई खबरों में कहा गया था कि कर्नाटक पुलिस के बिटक्वाइन मामले की जांच के लिए एफबीआई की टीम भारत आई है. यह सूचित किया जाता है कि एफबीआई ने मामले की जांच के लिए कोई टीम भारत नहीं भेजी है और न ही एफबीआई ने सीबीआई से भारत में इस मामले की जांच का कोई अनुरोध किया है.''
सीबीआई ने कहा,‘‘ सीबीआई भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केन्द्रीय ब्यूरो होने के नाते एफबीआई सहित अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय करती है.''
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
गौरतलब है कि बिटक्वाइन मामला पिछले वर्ष सामने आया था, जब मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि एक हैकर ने बिटक्वाइन के पोर्टल में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में धन की हेराफेरी की है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं