CBI Raid: अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए (Reliance ADA) ग्रुप से जुड़े मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई और दिल्ली में 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़े कथित बैंक लोन घोटाले की जांच के तहत की गई. CBI के मुताबिक, जांच के दौरान कुल 23 ऐसी आपस में जुड़ी कंपनियों और संस्थाओं को निशाने पर लिया गया, जिनका संबंध रिलायंस एडीए ग्रुप से बताया गया है.
CBI CONDUCTS SEARCHES AT 15 LOCATIONS IN RELIANCE ADA GROUP CASES pic.twitter.com/RohcteIPCP
— Central Bureau of Investigation (India) (@CBIHeadquarters) July 18, 2026
पूर्व अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापे
एजेंसी का आरोप है कि इन कंपनियों का इस्तेमाल RCFL और RHFL द्वारा बैंकों से लिए गए कर्ज को दूसरी रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में डायवर्ट करने के लिए किया गया. इससे सरकारी बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ.
यह छापेमारी मुंबई की विशेष CBI अदालत द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर की गई. तलाशी के दौरान CBI ने कई अहम दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है. एजेंसी अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
LIC को करीब ₹27,337 करोड़ का नुकसान
CBI ने बताया कि अब तक रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े कुल सात अलग-अलग मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom), रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) और रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड (RTL) शामिल हैं. ये मामले विभिन्न सरकारी बैंकों और भारतीय जीवन बीमा निगम की शिकायतों के आधार पर दर्ज किए गए हैं.
CBI ने यह भी बताया कि इन मामलों की जांच पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी है. एजेंसी का कहना है कि वह पूरे मामले की निष्पक्ष, व्यापक और जल्द से जल्द जांच पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है.
फंड डायवर्जन की जांच तेज
रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े इस कथित बैंक घोटाले को देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट वित्तीय मामलों में से एक माना जा रहा है. ऐसे में CBI की ताजा कार्रवाई को जांच का अहम चरण माना जा रहा है, क्योंकि एजेंसी अब फंड डायवर्जन की पूरी चेन और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की गहराई से पड़ताल कर रही है.
यह भी पढ़ें : अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का एक्शन: 1021 करोड़ की नई संपत्तियां अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग में कुल जब्ती ₹20,367 करोड़
यह भी पढ़ें : VIDEO: 'ताऊ ने घर में ताला लगा दिया'; DM के सामने 13 वर्षीय छात्र की बेबाक फरियाद, सुनकर सब रह गए हैरान
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था कटिहार का अहद; दिल्ली में गाड़ी चुराने के बाद क्या था प्लान? खुल गया राज
यह भी पढ़ें : कौन है पंजाब का पुलिसकर्मी गुरिंदरजीत सिंह नागरा, जिसका नाम FBI लिस्ट में; अब अरेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं