विज्ञापन

LIC Share Price: एलआईसी के शेयर धड़ाम, अब भी सस्‍ते में मिल रहा स्‍टॉक, OFS में आज भर मौका

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) में रिटेल निवेशकों के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयर खरीदने का बुधवार को आखिरी मौका है. जानिए एनएसई पर LIC के शेयरों का ताजा हाल, डिस्काउंट ऑफर और क्या आपको इस OFS में पैसा लगाना चाहिए.

LIC Share Price: एलआईसी के शेयर धड़ाम, अब भी सस्‍ते में मिल रहा स्‍टॉक, OFS में आज भर मौका
एलआईसी शेयरों में गिरावट: ₹382 के फ्लोर प्राइस पर सरकारी हिस्सेदारी खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए रिटेल निवेशकों के लिए क्या हैं ऑफर्स
NDTV

LIC Share Price & OFS News: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के शेयरों में मंगलवार को आई नरमी के बाद आज बुधवार यानी 5 अगस्त 2026 को भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एनएसई (NSE) पर कंपनी का शेयर ₹391.90 के आसपास कारोबार कर रहा है.

अगर आप देश की इस दिग्गज पीएसयू (PSU) कंपनी में पार्टनर बनना चाहते हैं, तो आपके पास आज आखिरी मौका है. दरअसल, केंद्र सरकार ने अपने विनिवेश लक्ष्य (Disinvestment Target) को पूरा करने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) पेश किया है. सरकार इस OFS के जरिए एलआईसी में अपनी 6.5% तक की हिस्सेदारी बेच रही है, जिसके तहत कुल 82.22 करोड़ से अधिक शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं.

फ्लोर प्राइस और रिटेल निवेशकों के लिए नियम

सरकार ने इस OFS के लिए न्यूनतम कीमत ₹382 प्रति शेयर तय की है. गैर खुदरा निवेशकों के लिए यह ऑफर मंगलवार को खुला था, जबकि रिटेल निवेशकों और कर्मचारियों के लिए दांव लगाने की विंडो आज यानी बुधवार 5 अगस्त की शाम 3:30 बजे तक खुली है. रिटेल निवेशकों को कट ऑफ प्राइस पर 10 प्रति शेयर का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा. अगर यह ऑफर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो जाता है, तो 382 रुपये के फ्लोर प्राइस के आधार पर सरकार को इस हिस्सेदारी बिक्री से लगभग 31,000 करोड़ रुपये हासिल होंगे.

सरकार क्यों बेच रही है LIC में हिस्सेदारी

डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सेक्रेटरी के मुताबिक, सरकार 2.5% बेस इक्विटी की बिक्री कर रही है और ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में 4% का ग्रीन शू ऑप्शन भी शामिल है. दरअसल, बाजार नियामक सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए 10% मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग का नियम बनाया है. इसके साथ ही सेबी ने एलआईसी को 10% पब्लिक शेयरहोल्डिंग का दायरा हासिल करने के लिए 16 मई 2027 तक की छूट दी थी. इस OFS के जरिए सरकार समय से पहले ही इसे पूरा करने की कोशिश कर रही है. अभी एलआईसी में सरकार की 96.5% हिस्सेदारी है. इससे पहले मई 2022 में आईपीओ के जरिए 3.5% हिस्सेदारी 902-949 के भाव पर बेची गई थी.

रिटेल निवेशक OFS में ऐसे लगाएं बोली

अगर आप अपने ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए इस OFS में आवेदन करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया बेहद आसान है. इसके लिए नीचे बताए गए तरीके से आप निवेश कर सकते हैं. 

  •  अपने ब्रोकर के ऐप या वेब पोर्टल पर जाएं.
  •  OFS व Corporate Actions सेक्शन में जाकर LIC OFS का विकल्प चुनें.
  •  अपनी बिड दर्ज करें. ध्यान रखें कि 2 लाख रुपये तक का निवेश करने वाले निवेशक रिटेल कैटेगरी में आते हैं.
  •  कट ऑफ प्राइस या फ्लोर प्राइस 382 के अनुसार बिड सबमिट करके फंड ब्लॉक करें.

यह भी पढ़ें- कटे-फटे नोटों को बदलने से मना नहीं कर सकता बैंक, इनकार किया तो यहां करें शिकायत 

एलआईसी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 5.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. विश्लेषकों का मानना है कि जो निवेशक लंबी अवधि के लिए एक मजबूत डिविडेंड देने वाले दिग्गज पीएसयू स्टॉक में एंट्री करना चाहते हैं, उनके लिए डिस्काउंटेड भाव पर आ रहा यह OFS एक अच्छा जरिया साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें- PF कटौती की सैलरी लिमिट 15,000 से बढ़कर 25,000 रुपये होगी! समझिए आपको कैसे फायदा होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LIC, LIC Share Price, LIC OFS, Disinvestment, Stock Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com