विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2019

दूसरे दिन भी कोलकता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से हुई लंबी पूछताछ, पूर्व टीएमसी सांसद से कराया गया आमना-सामना

सीबीआई ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कुणाल घोष से शारदा चिट फंड और रोज वैली घोटालों के संबंध में यहां अपने दफ्तर में आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की.

दूसरे दिन भी कोलकता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से हुई लंबी पूछताछ, पूर्व टीएमसी सांसद से कराया गया आमना-सामना
रविवार को करीब 9 घंटे तक चली पूछताछ
  • राजीव कुमार से रविवार को भी हुई पूछताछ
  • टीएमसी के पूर्व सांसद कुणाल घोष को भी बुलाया गया
  • दोनों का कराया गया आमना-सामना
शिलॉन्ग:

सीबीआई ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कुणाल घोष से शारदा चिट फंड और रोज वैली घोटालों के संबंध में यहां अपने दफ्तर में आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. कुमार से दूसरे दिन यानी रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे पूछताछ शुरू हुई जो देर शाम तक चली. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक कुमार से यह पूछताछ की गई. सीबीआई की दो सदस्यीय टीम दोपहर में यहां पहुंची थी. इस टीम में शारदा और रोज वैली घोटालों के जांच अधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने बताया कि कुमार और घोष से शुरुआत में सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने पूछताछ की थी. उन्होंने बताया कि सीबीआई के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने कोलकाता पुलिस प्रमुख से मामले में महत्त्वपूर्ण साक्ष्यों से छेड़छाड़ में उनकी कथित भूमिका को लेकर शनिवार को करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी. 

कौन हैं राजीव कुमार? जिनके लिए ममता बनर्जी ने मोदी सरकार से लिया लोहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से शारदा घोटाले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल यानी की एसआईटी की अगुवाई राजीव कुमार ने की थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी. दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पूछताछ की वीडियोग्राफी से संबंधित कुमार की मांग स्वीकार नहीं किया.उन्होंने बताया कि ऐसा हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान किया जाता है. कुमार के वकीलों के हवाले से ऐसी खबरें आईं थी कि पुलिस आयुक्त के अनुरोध पर सीबीआई उनसे की जा रही पूछताछ की वीडियोग्राफी कर रही है. घोष यहां सुबह 10 बजे के बाद आए थे और उन्होंने सीबीआई दफ्तर से महज 100 मीटर दूर एक पंडाल में मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया और फिर ओकलैंड स्थित जांच एजेंसी के उच्च सुरक्षा वाले कार्यालय में प्रवेश किया. 

बंगाल विवाद पर CJI ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और CBI से कहा- शिलांग जाएं, ठंडी जगह है, दोनों का चित्त शांत रहेगा

जांच से अवगत एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया, दोनों से पूछताछ की गई और दोपहर बाद दोनों को आमने-सामने बिठाया गया. शुरुआती दौर में दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद को शारदा पोंजी घोटाले में 2013 में गिरफ्तार किया गया था और 2016 से वह जमानत पर बाहर हैं. सीबीआई दफ्तर में प्रवेश करने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा,  मुझे कुछ नहीं कहना है. मुझसे इस कार्यालय में एक सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है. मैं जांच एजेंसी के साथ हमेशा से सहयोग करता रहा हूं. इसलिए मैं इसमें शामिल होने आया हूं. घोष ने भाजपा नेता मुकुल रॉय और 12 अन्य को सारदा चिटफंड घोटाले में संलिप्त बताया था. रॉय कभी बनर्जी का दाहिना हाथ हुआ करते थे उच्चतम न्यायालय ने कुमार को सीबीआई के समक्ष पेश होने और मामलों की जांच में ईमानदारी से सहयोग करने का मंगलवार को निर्देश दिया था. 

Video: प्रतिशोध के लिए सीबीआई का इस्‍तेमाल हो रहा है : ममता बनर्जी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Police Commissioner, Kolkata News Today, Cbi Kolkata News, Rajeev Kumar Kolkata Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com