केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक टीम कोयला चोरी मामले (Coal mining case) में पूछताछ के लिए मंगलवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की पत्नी की बहन मेनका गंभीर के कोलकाता स्थित आवास पहुंची.अधिकारियों ने बताया कि मेनका को रविवार को नोटिस दिया गया था, जिसके बाद सीबीआई की दो महिला अधिकारी उनके आवास पर पूछताछ कर रही हैं.उन्होंने बताया कि मेनका अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी की बहन हैं. बनर्जी ने सीबीआई को एक दिन पहले बताया था कि वह 23 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक हरीश मुखर्जी मार्ग पर स्थित अपने आवास पर मामले के संबंध में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगी.
'CBI ने क्यों बुलाया, मालूम नहीं?' अभिषेक बनर्जी की पत्नी बोलीं- 'कल आइए और पूछ लीजिए'
डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं.केंद्रीय जांच एजेंसी ने गत नवंबर में चोरी रैकेट के कथित सरगना मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के महाप्रबंधकों-अमित कुमार धर (तत्कालीन कुनुस्तोरिया क्षेत्र और अब पांडवेश्वर क्षेत्र) तथा जयेश चंद्र राय (काजोर क्षेत्र) , ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक, कुनुस्तोरिया, धनंजय राय और एसएसआई एवं काजोर क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुस्तोरिया और काजोर क्षेत्रों में ईसीएल की पट्टे पर दी गईं खदानों से कोयले के अवैध खनन और चोरी में लिप्त है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को मिला सीबीआई नोटिस
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं