विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

CBI ने PNB के पूर्व मैनेजर और प्राइवेट कंपनी के मालिक को रिश्वत केस में दबोचा

CBI ने इस मामले में 4 जून 2025 को केस दर्ज किया था. आरोप है कि बैंक मैनेजर ने निजी कंपनी को 20 लाख रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के बदले, कंपनी मालिक से अपने खाते में एक लाख रुपये की रिश्वत ली थी, जबकि उस कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.

CBI ने PNB के पूर्व मैनेजर और प्राइवेट कंपनी के मालिक को रिश्वत केस में दबोचा

सीबीआई ने एक बड़े रिश्वतखोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB), दीमापुर शाखा के तत्कालीन सीनियर मैनेजर और दीमापुर की एक निजी कंपनी के मालिक हैं. बैंक मैनेजर को गुवाहाटी (असम) से, जबकि कंपनी मालिक को दीमापुर (नगालैंड) से गिरफ्तार किया गया है.

CBI ने इस मामले में 4 जून 2025 को केस दर्ज किया था. आरोप है कि बैंक मैनेजर ने निजी कंपनी को 20 लाख रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के बदले, कंपनी मालिक से अपने खाते में एक लाख रुपये की रिश्वत ली थी, जबकि उस कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.

सीबीआई ने 6 और 7 जून को दोनों आरोपियों के घर और ऑफिस सहित कुल 7 ठिकानों पर छापेमारी की, जिनमें 5 जगह दीमापुर और 2 जगह गुवाहाटी में थी. इन रेड्स के दौरान कई अहम दस्तावेज और सबूत बरामद हुए हैं. अब तक की जांच में सामने आया है कि बैंक मैनेजर को कुल 1 लाख 69 हजार रुपये की ‘अवैध कमाई' हुई थी.

इतना ही नहीं सीबीआई को कंपनी ऑफिस से 2 लाख 6 हजार रुपये की इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद से जुड़े बिल भी मिले हैं, जो मैनेजर के नाम पर खरीदे गए थे. इन सामानों में से कुछ आइटम्स आरोपी बैंक मैनेजर के घर से भी बरामद किए गए हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है. आज, यानी 7 जून को, दोनों आरोपियों को दीमापुर और गुवाहाटी की संबंधित अदालतों में पेश किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Bribery, Punjab National Bank, Punjab National Bank Scam, Manager Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com