विज्ञापन

7,623 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने रिलायंस RCFL और RHFL के पूर्व CEOs को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस हो फाइनेंस के पूर्व सीईओ देवांग मोदी और रवींद्र सुधालकर को बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है, इन पर नियम के खिलाफ जाकर लोन बांटने का आरोप है.

7,623 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने रिलायंस RCFL और RHFL के पूर्व CEOs को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में रिलायंस RCFL और RHFL के पूर्व CEOs पर एक्शन लिया है.
NDTV File Photo

सीबीआई ने बैंक के साथ धोखाधड़ी के आरोप में रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के दो पूर्व सीईओ को गिरफ्तार किया है. सीबीआई अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी में RCFL के पूर्व डायरेक्टर और सीआई देवांग मोदी और RHFL के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ रवींद्र सुधालकर शामिल हैं. इन दोनों पर कई सरकारी बैंकों में 7,623 करोड़ रुपये के फ्रॉड से जुड़े अलग-अलग आरोप हैं.

क्या है पूरा मामला?

CBI के प्रवक्ता ने बताया कि ये पूरा घोटाला दो हिस्सों में किया गया, जिससे कई सरकारी बैंकों को नुकसान हुआ.  RCFL केस में 13 सरकारी बैंकों को 4,097 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. वहीं, RHFL मामले में 10 सरकारी बैंकों को 3,526 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. जांच में सामने आया कि देवांग मोदी और रवींद्र सुधालकर ने फर्जी कंपनियों को करोड़ों रुपये के लोन मंजूर किए, जबकि उन्हें पता था कि इस तरह का लोन देना RBI के दिशानिर्देशों और सरकारी बैंकों से कर्ज लेने की शर्तों के खिलाफ था.

एजेंसी का आरोप है कि आरोपियों ने RCFL और RHFL से लिए लोन का पैसा रिलायंस ADA ग्रुप की दूसरी कंपनियों, जैसे रिलायंस कैपिटल लिमिटेड, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड में ट्रांसफर कर दिया. इससे लोन देने वाले बैंकों को टोटल 7,623 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

सीबीआई को सरकारी बैंकों से मिली थी शिकायत

मालूम हो कि सीबीआई को कई सरकारी बैंकों और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से शिकायत मिली थी. इन्हीं शिकायतों के आधार पर रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के खिलाफ 7 एफआईआर दर्ज की.

एजेंसी ने रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले, 29 मई को आरकॉम मामले में पहली चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है, जिसमें कंपनी के साथ 5 सीनियर एग्जीक्यूटिव और 10 बैंक अफसरों को आरोपी बनाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com