FIR Against Venkatesh And Rana Daggubati: अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती, उनके भतीजे एवं अभिनेता राणा दग्गुबाती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दग्गुबाती परिवार से पट्टे पर लिये गए भूखंड पर एक व्यवसायी द्वारा संचालित होटल को ध्वस्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
स्थानीय अदालत के निर्देश के बाद 11 जनवरी को फिल्मनगर थाने में वेंकटेश, राणा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक साजिश, मकान में जबरन घुसने और अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
शिकायतकर्ता भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों की खरीद-फरोख्त के कथित प्रयास से संबंधित मामले में आरोपियों में से एक है और उसे अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत मिल गई थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है शिकायत में
शिकायतकर्ता के अनुसार, दग्गुबाती परिवार ने 2014 में फिल्मनगर में एक भूखंड पट्टे पर दिया था और पंजीकृत ‘लीज डीज' के निष्पादन के बाद उन्होंने वहां एक होटल संचालित करना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा कि ‘लीज डीड' के अस्तित्व में होने के बावजूद वेंकटेश और अन्य लोगों ने उन्हें भूखंड से बेदखल करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने मुकदमा दायर किया, जो सिटी सिविल कोर्ट में लंबित है. उन्होंने कहा कि रोक के लिए एक अंतरिम आदेश पारित किया गया था, जिसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है.
शिकायतकर्ता ने कहा कि हालांकि, आरोपी व्यक्तियों ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर पट्टे पर दिए गए भूखंड में प्रवेश किया और जनवरी 2024 में ढांचे को ध्वस्त कर दिया. शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके बाद उसने नामपल्ली अदालत का रुख किया, जिसने पुलिस को मामला दर्ज करने और जांच करने का निर्देश दिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी को मामला दर्ज किया गया और मामले में जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं