विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2019

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह पर 25 वर्षीय महिला अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर कथित यौन उत्पीड़न करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज
पवन सिंह (फाइल फोटो)
  • पवन सिंह पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
  • सोशल मीडिया पर अश्लील फोेटो पोस्ट करने का भी आरोप
  • आरोप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया
मुंबई:

भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह पर 25 वर्षीय महिला अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर कथित यौन उत्पीड़न करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. मलवानी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि सिंह ने भद्दी टिप्पणियां पोस्ट की और उसके सोशल मीडिया हैंडल पर उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड की. उन्होंने कहा कि पुलिस को दर्ज कराए अपने बयान में महिला ने कहा कि सिंह उससे दोस्ती जारी रखना चाहता था और उसने ऐसा नहीं करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. 

 पवन सिंह ने निधि झा से कहा 'फंस जाओगी जान' तो वायरल हुआ धमाकेदार Video

महिला की शिकायत के आधार पर उपनगर मलाड में मलवानी पुलिस ने सिंह, उनके सहयोगी और अन्य के खिलाफ शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया. उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और धारा 354 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले की छानबीन चल रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Pawan Singh Bhojpuri, Mumbai, Bhojpuri Singer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com