विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2020

'शायर इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ दर्ज हुआ केस, कहा था 'हैदराबाद में शाहीन बाग क्यों नहीं'

इमरान खान ने एक कार्यक्रम में काव्य पाठ के दौरान कहा कि मुझे हैरत है कि "हैदराबाद में कोई शाहीन बाग क्यों नहीं है."

Also Read in
'शायर इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ दर्ज हुआ केस, कहा था 'हैदराबाद में शाहीन बाग क्यों नहीं'
पुलिस को इमरान प्रतापगढ़ी की टिप्पणी भड़काऊ लगी
हैदराबाद:

मंगलवार को हैदराबाद पुलिस ने उर्दू के जाने माने कवि इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ केस दर्ज किया है. इमरान खान ने एक कार्यक्रम में काव्य पाठ के दौरान कहा कि मुझे हैरत है कि "हैदराबाद में कोई शाहीन बाग क्यों नहीं है." चारमीनार पुलिस के मुताबिक, यह शिकायत सब इंस्पेक्टर गुरुस्वामी द्वारा दर्ज कराई गई है, जिनकी तैनाती 24 फरवरी को उस स्टेडियम पर थी जहां काव्य पाठ का कार्यक्रम चल रहा था. 

अनुराग कश्यप का Tweet हुआ वायरल, बोले- Pro-CAA का मतलब एंटी मुस्लिम...

हैदराबाद के एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई थी. जिसके अनुसार 24 फरवरी को यह कार्यक्रम शाम 6 से 9 बजे तक संचालित होगा और इस दौरान कोई भी कवि भड़काऊ बयान नहीं देगा. पुलिस के अनुसार इमरान प्रतापढ़ी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'मुझे हैरत होती है कि हैदराबाद में कोई शाहीन बाग क्यों नहीं'. पुलिस को इमरान की टिप्पणी भड़काऊ लगी. पुलिस के अनुसार इमरान की इस टिप्पणी से किसी वर्ग के भीतर डर पैदा हो सकता है. इसके साथ ही पुलिस को लगता है कि इमरान की यह टिप्पणी लोगों को जनता और सार्वजनिक शांति के खिलाफ अपराध करने के लिए प्रेरित भी करती है.

उद्धव ठाकरे का सरकार पर निशाना, बोले- जहां BJP सत्ता में, वहां हो रहे शाहीन बाग जैसे प्रदर्शन

पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे हो गई थी, जबकि यह रात 9.48 मिनट पर खत्म हुआ. हालांकि पुलिस ने 9 बजे आयोजनकर्ताओं को समय सीमा के बारे में सूचित किया था. कार्यक्रम में करीब 3 हजार लोग पहुंचे थे. इमरान के खिलाफ केस दर्ज होने पर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस मोहम्मद अली शब्बार ने हैदराबाद पुलिस की निंदा की है.  

Video: शाहीन बाग में पुलिस ने बेवजह लगाए अवरोध : सुप्रीम कोर्ट में हबीबुल्लाह का हलफ़नामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Pratapgarhi, Hyderabad, Shaeen Bagh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com