Video : 'NDTV इलेक्शन कार्निवल' : भरतपुर में रामस्वरुप कोली के सामने कांग्रेस के संजना जाटव की चुनौती
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर एनडीटीवी नेटवर्क का खास कार्यक्रम 'NDTV इलेक्शन कार्निवल' (NDTV Election Carnival) दिल्ली, हरिद्वार और मेरठ होते हुए बुधवार को राजस्थान के भरतपुर पहुंचा. इस दौरान NDTV ने यहां की जनता का मूड भांपने की कोशिश की. राजस्थान की भरतपुर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच हमेशा कड़ी टक्कर रही है. इस बार फिर से मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी से रामस्वरुप कोली प्रत्याशी है तो वहीं कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर संजना जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है. दोनों ने अपनी-अपनी सरकार के विकास के दावे किए. लेकिन यहां की जनता क्या सोचती है ये अहम है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भरतपुर के लोगों के दिल में क्या है?
संजना जाटव या रामस्वरूर कोली?
कांग्रेस उम्मीदवार संजना जाटव का कहना है कि भरतपुर शिक्षा के मामले में बहुत ही पिछड़ा हुआ है. संजना ने कहा कि पिछले 10 सालों में यहां बीजेपी का राज रहा, इस दौरान यहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ. अगर यहां की जनता उनको चुनती है, तो उनका लक्ष्य भरतपुर का विकास करना होगा. वहीं बीजेपी प्रत्याशी ने संजना जाटव की बात से असहमति जताते हुए बीजेपी सरकार के कामकाज गिनवाए. रामस्वरुप कोली ने बताया कि पिछले 10 सालों में बीजेपी के राज में भरतपुर में कितना विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि भरतपुर में सबसे पहले संभाग बना, फिर यूनिवर्सिटी बनी, फिर मेडिकल कॉलेज और फिर इंजीनियरिंग कॉलेज बना.
कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी के बीच तीखी बहस
कांग्रेस उम्मीदवार संजना जाटव का कहना है कि जो काम रामस्वरूप कोली गिनवा रहे हैं, वो कांग्रेस ने कराए थे, न कि बीजेपी ने. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि संभाग बनाने का काम वसुंधरा राजे सरकार में हुआ तो वहीं संजना ने कहा कि अशोक गहलोत ने भरतपुर को संभाग का दर्जा दिया. कांग्रेस प्रत्याशी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भरतपुर में कई स्थानीय मुद्दे हैं. यह क्षेत्र चिकित्सा और शिक्षा के मामले में बहुत ही पिछड़ा हुआ है. बीजेपी ने इस मामले में कुछ भी नहीं किया. जब कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने आम जनता और गरीबों के हक में ज्यादा से ज्यादा योजनाएं दीं, जबकि नई सरकार ने उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया. पिछले तीन महीनों में कुछ भी नहीं हुआ.
"370 हटने के बाद कश्मीर में खून का एक खतरा तक नहीं बहा"
वहीं बीजेपी प्रत्याशी का कहना था कि पीएम मोदी ने तीन तलाक, धारा 370 और राम मंदिर का मुद्दा चुटकियों में हल कर दिया. जब कि कांग्रेस कहती थी कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी. लेकिन 370 हटने के बाद खून का एक खतरा भी नहीं बहा. देश के पीएम ने तीन तलाक को चुटकियों में हल कर दिया. बीजेपी नेता रामस्वरुप कोली ने कहा कि भरतपुर सीट से सिर्फ 2009 को छोड़कर बीजेपी ने लगातार 7 बार चुनाव जीता है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से किए गए कार्यों को लेकर हम चुनाव में उतरे हैं. जनधन योजना से लेकर किसान सम्मान निधि और आधुनिक सड़क, वंदे भारत ट्रेन जैसी सौगात हमारी सरकार ने दिया है. बता दें कि भरतपुर में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं