दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि दिल्ली में कई जगह बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और कहा जा रहा है अगले कई महीनों तक बुलडोजर चलाए जाएंगे. कह रहे हैं जितना अवैध अतिक्रमण है, उनको हटाया जाएगा. हम खुद भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं, हम नहीं चाहते कि अवैध बिल्डिंग बने या कब्जे हों, लेकिन दिल्ली प्लान तरीके से नहीं बनी. 80% से ज्यादा दिल्ली अतिक्रमण या अवैध निर्माण के दायरे में आएगी तो सवाल उठता है क्या 80 फ़ीसदी दिल्ली को तोड़ा जाएगा? दूसरी बात यह है कि जिस तरह से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, उसमें ना कागज हैं, ना किसी को मौका दिया जा रहा है. बुलडोजर लेकर पहुंच जाते हैं और किसी की भी मकान दुकान तोड़ने लग जाते हैं. यह ठीक नहीं है, जिस तरीके से हटाया जा रहा है वह ठीक नहीं है. इनकी प्लानिंग है कि दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को तोड़ा जाएगा, कच्ची कॉलोनियों में 50 लाख लोग रहते हैं. इनकी प्लानिंग है झुग्गियों को तोड़ा जाएगा, जिसमें 10 लाख लोग रहते हैं. 3 लाख ऐसे हैं, जिनके घर में नक्शे से अलग थोड़ा बहुत अतिक्रमण हुआ है या अवैध निर्माण हुआ है.
सीएम ने कहा कि अभी मैंने विधायकों की बैठक की है और यही कहा है कि जेल भी जाना पड़े तो डरना मत, लेकिन आपको जनता के साथ खड़ा होना है इस तरह से बुलडोजर चलाना ठीक नहीं है, दादागिरी करना ठीक नहीं है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
केजरीवाल ने आगे कहा कि 63 लाख लोगों पर बुलडोजर चलाया जाएगा. आजाद भारत का यह सबसे बड़ा विध्वंस होगा. यह ठीक नहीं है, चुनाव से पहले बीजेपी ने कहा था कच्ची कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा, चुनाव से पहले बीजेपी ने कहा था जहां झुग्गी वहां मकान बना कर दिया जाएगा, अब ये लोग तोड़ने को आ गए.
उन्होंने कहा कि हम अतिक्रमण के खिलाफ हैं, हम चाहते हैं हमारे दिल्ली खूबसूरत हो, लेकिन आप इस तरह 60 लाख लोगों के घर मकान तोड़ दोगे, उनकी जिंदगी बर्बाद कर दोगे तो इसको कोई बर्दाश्त नहीं करेगा. 15 साल से नगर निगम में बीजेपी का राज था. 15 साल में इन्होंने क्या किया. 15 साल में इन्होंने खूब अवैध बिल्डिंग बनवाई अतिक्रमण करवाया और आरोप लगता है कि पैसे लेकर यह सब कराया गया.
18 मई को इनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा है तो क्या इनके पास नैतिक पावर है कि आप इतना बड़ा निर्णय ले सकें. आप नगर निगम के चुनाव कराओ और जो नई नगर निगम बनेगी वह फैसला करेगी. हम दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि यह अतिक्रमण और अवैध रूप से बनी हुई दिल्ली की समस्या का हम समाधान करेंगे. कच्ची कॉलोनी को साफ सुथरा बनाएंगे, नियमित करेंगे, पक्का करेंगे. कच्ची कॉलोनी को अच्छी कॉलोनी के रूप में विकसित किया जाएगा. झुग्गी वालों के लिए मकान बना रहे हैं और उनको इज़्ज़त की जिंदगी हम देंगे. किसी ने अगर ऐसा कोई निर्माण किया है जिसमें लोगों को बाधा पहुंचती है तो लोगों को मौका दिया जाएगा कि वह हटा लें. लोगों को समझाओ तो वह खुद हटा लेते हैं, लेकिन आप बुलडोजर क्यों चला रहे हो?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं