केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2024-25 का अंतरिम बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की रूपरेखा प्रस्तुत करने वाला है. शाह ने यह भी कहा कि वित्त मंत्री का बजट भाषण भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की यात्रा में पिछले 10 वर्ष में मोदी सरकार द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर रोशनी डालता है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को लगातार छठी बार संसद में बजट प्रस्तुत किया.
शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर ‘विकसित भारत बजट' हैशटैग के साथ लिखा, ‘‘केंद्रीय बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की रूपरेखा प्रस्तुत करता है. बजट भाषण भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की मोदी सरकार की यात्रा में पिछले 10 वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों पर रोशनी डालता है.''
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा, ‘‘इन कार्यों की बुनियाद पर विकसित भारत की भव्य इमारत खड़ी की जा रही है. इस उत्कृष्ट यात्रा के माध्यम से देश का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का और गहरी सोच वाले बजट भाषण के लिए वित्त मंत्री निर्मली सीतारमण जी का हृदय से आभार.''
वर्ष 2013-14 में आयकर में जो छूट 2.2 लाख रुपये थी, उसे प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 10 वर्षों में बढाकर 7 लाख रुपये करने का काम किया है। इससे आयकर भरने वालों का सरकार पर विश्वास भी बढ़ा है और उनकी संख्या में 2.4 गुना वृद्धि हुई है। साथ ही, डायरेक्ट टैक्स के संग्रह में भी…
— Amit Shah (@AmitShah) February 1, 2024
बाद में शाह ने कहा कि मोदी सरकार का ‘विकसित भारत बजट' देश में किसानों की समृद्धि के लिए नए अवसर लाया है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘आत्मनिर्भर भारत' की सोच से प्रेरित इस बजट ने एक तरफ तिलहन में ‘आत्मनिर्भरता' को प्रोत्साहित किया है, वहीं दूसरी तरफ डेयरी क्षेत्र के विकास और नैनो-डीएपी के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया है.
गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता और चार करोड़ किसानों को फसल बीमा योजना के माध्यम से वित्तीय रूप से मजबूत और समृद्ध बना रही है.
उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में आधुनिक भंडारण और प्रभावी आपूर्ति शृंखला के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं.
शाह ने देश में तीन करोड़ ‘लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा कि अंतरिम बजट पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेगा.
उन्होंने बजट घोषणाओं का हवाला देते हुए कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए राज्यों को प्रोत्साहन और दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा, जिससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना से अभी तक 30 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का काम किया है। आज बजट में आयुष्मान योजना से आशा व आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जोड़ने का महत्त्वपूर्ण फैसला लिया गया, जिससे ये लोग भी मुफ्त इलाज का लाभ ले पायेंगे।
— Amit Shah (@AmitShah) February 1, 2024
साथ…
शाह ने लक्षद्वीप और अन्य द्वीपों में हवाई कनेक्टिविटी शुरू करने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने जैसे ऐतिहासिक फैसलों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे को विश्व स्तरीय बनाने के लिए बजट को 11.1 प्रतिशत बढ़ाकर रिकॉर्ड 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया है, वहीं मालवहन दक्षता में सुधार और लागत कम करने के लिए पीएम गति शक्ति के तहत तीन प्रमुख रेलवे गलियारों की भी घोषणा की है.
गृह मंत्री ने कहा कि 'सूर्योदय योजना' प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो एक करोड़ परिवारों को अपने घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करके बिजली पैदा करने में सक्षम बनाएगी.
शाह ने कहा, उन्हें प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी और इससे उन्हें सालाना 15,000 से 18,000 रुपये की बचत करने में भी मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने अब तक आयुष्मान भारत योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया है और अंतरिम बजट में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आयुष्मान योजना से जोड़ने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है ताकि ये लोग भी मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगे.
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आयकर छूट की सीमा जो 2013-14 में 2.2 लाख रुपये थी, उसे 10 साल में बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया. उन्होंने कहा कि इस फैसले से आयकरदाताओं का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और उनकी संख्या 2.4 गुना बढ़ गयी है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं