संसद के बजट सत्र (Budget session 2024) से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने संसद परिसर में बयान दिया और हंगामा करने वाले सांसदों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये सत्र संसद में लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले सांसदों के लिए पश्चाताप करने का मौका है. विपक्ष आत्म चिंतन करें, जिन्होंने 10 साल के दौरान हंगामा और शोरगुल किया होगा, उनको कोई याद नहीं करेगा, लेकिन जिन्होंने अपने विचारों से सदन में सार्थक चर्चा में संवाद किया होगा, उनको हर कोई याद करेगा. यह सत्र चुनाव से पहले का अंतरिम बजट सत्र है, इसके बाद चुनाव होगा. हम परंपरा के मुताबिक- इस अंतरिम बजट को पेश कर रहे हैं. चुनाव के बाद हम पूर्ण बजट पेश करेंगे. सबको मेरी राम-राम.
नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट लाएंगे- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि जब चुनाव का समय निकट होता है, तब पूर्ण बजट नहीं रखा जाता, हम भी उसी परंपरा का पालन करते हुए नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट लाएंगे. इस बार दिशा-निर्देशक बातें लेकर देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को बजट पेश करने वाली हैं. मुझे विश्वास है कि देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है - पीएम मोदी
बजट सत्र से पहले PM मोदी ने कहा कि इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था, उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम था. उसके बाद 26 जनवरी को भी हमने देखा किस प्रकार से देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है तब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट, एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है."
गौरतलब है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये आख़िरी बजट है. संसद का ये सत्र दस दिनों का होगा, जो 9 फ़रवरी तक चलेगा. सत्र में कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं. पिछला सत्र काफी हंगामेदार रहा था. शीतकालीन सत्र में 146 सांसदों को निलंबित किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं