विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2020

पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग में बीएसपी नेता सतीश मिश्रा ने मेडिकल सुविधाओं की जरूरत पर दिया जोर

देशभर में मेडिकल सुविधाओं की जरूरत पर जोर देते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि हमें मेडिकल सुविधाओं और इलाज के लिए जरूरी मशीनों के लिए तैयारी करनी चाहिए .

पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग में बीएसपी नेता सतीश मिश्रा ने मेडिकल सुविधाओं की जरूरत पर दिया जोर
बीएसपी नेता सतीश मिश्रा ने मेडिकल सुविधाओं की जरूरत पर जोर दिया है.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए देश के विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग की. इसमें देश में कोरोनावायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर इस महामारी से बचाव के उपायों और लॉकडाउन के मुद्दे पर चर्चा हुई.बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता को यह कहा गया है कि कोरोना की महामारी के खिलाफ सभी अपना योगदान दें. लॉकडाउन के समय में कोई भूखा न रहे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं. साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. 

बीएसपी ने सांसदों के वेतन की कटौती का स्वागत किया है. देशभर में मेडिकल सुविधाओं की जरूरत पर जोर देते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि हमें मेडिकल सुविधाओं और इलाज के लिए जरूरी मशीनों के लिए तैयारी करनी चाहिए . जिससे भविष्य में भी मदद मिल सके. बीएसपी ने मेडिकल कर्मियों के लिए बीमा की सुविधा का स्वागत किया और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों, मेडिकल और पुलिस कर्मियों के लिए भी बीमा की मांग की है.

बीएसपी ने अदालत बंद होने के चलते जेल में बंद किशोर कैदियों की जमानत के विषय को भी रखा. राज्य सरकारों द्वारा पलायन करने वाले मजदूरों को आश्वासन दिए जाने और पहले की तरह काम मिल सके इसे तय किए जाने के लिए आग्रह किया. गांव और शहरों में सब्जी मंडियों में भीड़ ने जुटे इसके लिए उपाया किए जाने के लिए पार्टी द्वारा कहा गया. लॉकडाउन के चलते जिन लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है उनके लिए भी कार्य किए जाने की बात कही गई.  
 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने विपक्षी नेताओं से की बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satish Chandra Mishra, BSP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com