सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थ गिराने के लिए भारत में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. चार दिन में यह इस तरह की पांचवीं घटना है. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ड्रोन को अमृतसर जिले के भैणी राजपूताना गांव के अमृतसर सेक्टर में सोमवार रात करीब नौ बजे ‘मार गिराया गया.'उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने काले रंग का ‘डीजे मैट्रिस 300 आरटीके' ड्रोन बरामद कर लिया है और साथ ही उससे ले जाई जा रही 2.1 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की है.
प्रवक्ता के मुताबिक, ड्रोन से एक छोटा-सा जलता हुआ टॉर्च भी बरामद किया गया है, ताकि भारतीय सीमा में मादक पदार्थ के तस्कर खेप का पता लगा सकें और खेतों से उसे बरामद कर सकें. पंजाब सीमा पर 19 मई के बाद मानवरहित वायु यान मार गिराए जाने की यह पांचवीं घटना है. अधिकारियों के अनुसार, पिछले चार दिन में सैनिकों को ड्रोन उड़ने की आवाज सुनाई देने की कुछ और घटनाएं भी सामने आई हैं, लेकिन इसमें कुछ पता नहीं लगाया जा सका.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बीएसएफ सैनिकों ने पिछले शुक्रवार को सीमा पर दो ड्रोन मार गिराए थे, जबकि तीसरा ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में गिरा था. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया था कि चूंकि, तीसरा ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरा था, इसलिए उसे बरामद नहीं किया जा सका था.
सुरक्षा बलों ने शनिवार रात को अमृतसर सेक्टर में भी एक ड्रोन को मार गिराया था और उसके जरिये ले जाया जा रहा 3.3 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया था.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं