राष्ट्रीय राजधानी के बाजारों में खरीदार बड़ी संख्या में 2,000 रुपये के नोट लेकर आने लगे हैं, जबकि यूपीआई से होने वाले भुगतान में गिरावट दर्ज की जा रही है. कारोबारियों ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के रिजर्व बैंक के ऐलान के बाद भी खरीदारी के लिए इन नोट को स्वीकार किया जा रहा है. पहले से रखे इन नोट को लेकर कुछ खरीदार, तो बहुत कम कीमत के सामान खरीदने के लिए भी आ रहे हैं. सरोजनी नगर मार्केट के एक कारोबारी ने कहा कि पिछले कई महीनों से 2,000 रुपये के नोट देखने को भी नहीं मिले थे, लेकिन रिजर्व बैंक के ऐलान के बाद हर दूसरा शख्स इसी नोट को लेकर आ रहा है.
"100 का सामान खरीद रहे और 2,000 रुपये के नोट थमा रहे"
ऐसा लगता है कि लोग अपने पास मौजूद 2,000 रुपये के नोट को किसी तरह खपाना चाहते हैं. हालांकि, रिजर्व बैंक ने कहा है कि 30 सितंबर तक बैंकों में जाकर इन नोट का जमा या बदला जा सकता है. सरोजनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा, 'लोग हमसे 100-200 रुपये के सामान खरीद रहे हैं और 2,000 रुपये के नोट थमा रहे हैं। हमें कल कारोबारियों से यह शिकायत मिली कि नकदी से होने वाली खरीदारी अचानक बढ़ गई है. एक दिन पहले तक हर कोई यूपीआई से भुगतान करना चाहता था लेकिन अब अचानक ही नकद खरीद होने लगी है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
RBI के इस कदम से राहत...
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कारोबारियों को यथासंभव 2,000 रुपये के नोट स्वीकार करने के लिए कहा गया है. रंधावा ने कहा, 'लोग अपने पास रखे 2,000 रुपये के नोट से छुटकारा पाने के लिए दुकान आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें यूपीआई से भुगतान करने के लिए कहने को कोई मतलब नहीं है.' हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से 2,000 रुपये का नोट बदलने के लिए किसी भी तरह की पर्ची भरने की जरूरत न होने संबंधी स्पष्टीकरण से राहत मिली है.
कम-से-कम 1,000 रुपये का सामान, तब 2000 रुपये का नोट...
दिल्ली में गांधीनगर स्थित थोक रेडीमेड कपड़ा डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष के के बल्ली ने भी कहा कि बाजार में 2,000 रुपये का नोट लेकर आने वाले खरीदारों की तादाद बढ़ गई है. उन्होंने कहा, 'हम 2,000 रुपये का नोट स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन खरीदारों से कम-से-कम 1,000 रुपये का सामान खरीदने के लिए कह रहे हैं।'
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं