ब्रिटेन कोरोना वायरस की सुनामी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए जीवनरक्षक उपकरण भेजेगा. उसने कोरोना से जंग में हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है. ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि भारत के लिए वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर रविवार रात को रवाना कर दिए गए हैं. भारत के अनुरोध के बाद ब्रिटेन ने सहायता का यह कदम उठाया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने राहत का पहला पैकेज मंगलवार तक दिल्ली पहुंच जाएगा. इसके बाद कई और चरण में राहत सामग्री आएगी.
ब्रिटेन ने कहा कि सैकड़ों ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर, वेंटिलेटर भारत भेजे गए हैं. 9 कंटेनरों में करीब 600 उपकरण है, इनमें 495 ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, 120 नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर्स और 20 मैन्युअल वेंटिलेटर्स शामिल हैं. भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की तादाद 27 लाख के पार कर गई है और मृतकों की संख्या 1.9 लाख तक पहुंच गई है. ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा, ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स समेत सैकड़ों महत्वपूर्ण उपकरण ब्रिटेन से रवाना किए जा चुके हैं. यह खतरनाक वायरस से होने वाली दुखद मौतों को रोकने के भारत के प्रयासों में मदद देगा.
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जॉनसन ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में और इस मुश्किल वक्त में अपने दोस्त और साझेदार भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. मैं इस बात को लेकर दृढ़ हूं कि ब्रिटेन महामारी के खिलाफ जंग में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा. एएफपी के मुताबिक, ब्रिटेन भारत सरकार के साथ सहयोग के अन्य क्षेत्रों में भी नजदीकी संपर्क बनाए हुए है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं