रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार संसद को गुमराह करने को लेकर दंडित किए जाने की सूचना मिलने के बाद बोरिस जॉनसन ने कहा कि वे ब्रिटेन के सांसद के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं. उनके इस्तीफा देने के कारण अब खाली हुए सीट पर उप चुनाव होने के आसार हैं.
बता दें कि जॉनसन संसदीय जांच के बीच अपने राजनीतिक भविष्य के लिए लड़ रहे थे. उनपर आरोप था कि क्या उन्होंने हाउस ऑफ़ कॉमन्स को गुमराह किया जब उन्होंने कहा कि सभी COVID-19 नियमों का पालन किया गया था.
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अगर ये सिद्ध होता कि उन्होंने संसद को लापरवाही से या जानबूझकर गुमराह किया तो संसद की प्रिविलेज कमेटी सिफारिश कर सकती थी कि जॉनसन को 10 दिनों से अधिक समय के लिए संसद से निलंबित कर दिया जाए. लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर संभावित रूप से अपनी सीट के लिए चुनाव शुरू कर दिया.
पूर्व प्रधान मंत्री ने कहा कि उन्हें "प्रिविलेज कमेटी से एक पत्र मिला है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि वे मुझे संसद से बाहर निकालने के लिए मेरे खिलाफ कार्यवाही करने के लिए दृढ़ हैं". उन्होंने कहा, "समिति के अधिकांश सदस्यों, विशेष रूप से अध्यक्ष ने सबूत देखने से पहले ही मेरे अपराध के बारे में गहरी पूर्वाग्रहपूर्ण टिप्पणी की थी."
गौरतलब है कि जॉनसन, जिनका प्रीमियरशिप डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय और निवास में COVID नियम तोड़कर लॉकडाउन पार्टियां करने कारण अपनी पार्टी और पूरे ब्रिटेन में भड़के गुस्से ने खत्म कर दिया था, ने समिति पर कंगारू कोर्ट का उदाहरण होने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें -
-- Instagram को बाल यौन शोषण नेटवर्क का "सबसे अहम प्लेटफॉर्म" बताने वाली रिपोर्ट पर Meta ने दिया जवाब
-- गुप्त दस्तावेज़ मामला, पॉर्न स्टार को गुपचुप तरीके से पैसे देने...: डोनाल्ड ट्रम्प के बढ़ते कानूनी संकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं