विज्ञापन
21 days ago
नई दिल्‍ली:

महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. विधेयक के पारित नहीं होने को लेकर भाजपा विपक्ष पर लगातार हमलावर है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम कह सकते हैं कि आधी आबादी के मन में विपक्ष के नारी विरोधी आचरण के बारे में भारी आक्रोश है. ये आक्रोश कांग्रेस, राजद, TMC, DMK, सपा और अन्य दलों के खिलाफ देखने को मिल रहा है, जो इस पाप के भागीदार थे. साथ ही उन्‍होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रिपल तलाक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया तब ट्रिपल तलाक के खिलाफ बनाए गए कानून का भी कांग्रेस और INDI गठबंधन के अन्य सहयोगियों ने विरोध किया था. उधर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगी. विपक्षी दलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.  

Breaking News Live Update:

नागा नागरिकों की बर्बर हत्या पर यूएनसी का ऐलान, 20 से 23 अप्रैल तक मणिपुर में बंद रहेगा

मणिपुर में दो नागा नागरिकों की बर्बर हत्या के विरोध में यूनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) ने तीन दिन के पूर्ण बंद का आह्वान किया है. बंद 20 अप्रैल की आधी रात से 23 अप्रैल की आधी रात तक चलेगा. यह फैसला रविवार को यूएनसी मुख्यालय में हुई संयुक्त आपात बैठक में लिया गया। बैठक में ऑल नागा स्टूडेंट्स एसोसिएशन मणिपुर (एएनएसएएम), नागा वीमेंस यूनियन (एनडब्ल्यूयू) और विभिन्न जिलों के शीर्ष नागा संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

ईरान के मशहद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू करने को मंजूरी

ईरान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने रविवार को कहा कि उसने सोमवार से उत्तर-पूर्वी प्रांत खोरासन रजावी में मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है. स‍िन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अथॉरिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में बताया कि यह फैसला पहले की उस घोषणा के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया था कि पूर्वी ईरान का हवाई क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दोबारा खोल दिया गया है.

हैदराबाद पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 52 लोग गिरफ्तार

हैदराबाद पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने नौ राज्यों में 52 आरोपियों को गिरफ्तार करके एक अखिल भारतीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0’ के तहत कार्रवाई करते हुए मिलीभगत के आरोप 32 बैंक अधिकारियों, 15 फर्जी खाताधारकों और पांच बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया.

चुनावों के बाद मणिपुर को मिलेंगी अतिरिक्त केंद्रीय सेनाएं; सरकार ने बंद का आह्वान वापस लेने की अपील की

मणिपुर के गृह मंत्री कोंथौजम गोविंददास सिंह ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और चुनाव वाले अन्य राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) तैनात किए जाएंगे. गृह मंत्री ने मीडिया को बताया कि इससे पहले, पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए मणिपुर से केंद्रीय बलों की लगभग 88 कंपनियां वापस बुला ली गई थीं.

बैसाखी उत्सव के बाद 2,200 से अधिक सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान से भारत लौटे

पाकिस्तान में 10 दिवसीय बैसाखी उत्सव और 327वें खालसा जन्मदिन समारोह में भाग लेने के बाद 2,200 से अधिक भारतीय सिख श्रद्धालु रविवार को भारत लौट गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता गुलाम मोहियुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान के पंजाब में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सरदार रमेश सिंह अरोड़ा और ईटीपीबी के अध्यक्ष कमर-उज़-ज़मान समेत अन्य अधिकारियों ने वाघा बॉर्डर पर सिख तीर्थयात्रियों को विदाई दी. बैसाखी उत्सव में भाग लेने के लिए 10 अप्रैल को लगभग 2,238 भारतीय सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान पहुंचे थे. पाकिस्तान ने इस वर्ष सिख तीर्थयात्रियों को लगभग 2,800 वीजा जारी किए थे, जबकि लगभग 600 तीर्थयात्री यात्रा करने में असमर्थ रहे.

ईडी ने कोलकाता पुलिस उपायुक्त के परिसर पर छापा मारा, व्यवसायी को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के तहत रविवार को कोलकाता पुलिस उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास और एक स्थानीय व्यवसायी के परिसरों पर छापेमारी के बाद व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी की यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में एक कथित अपराधी और उससे संबंधित गिरोह के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत की गई.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 3.3 डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. इसने कहा है कि न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से 0.1 डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा. मौसम विभाग ने सोमवार को आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. विभाग ने अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.

श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के लिए ओसीआई दर्जे की मांग, भारत की मदद के लिए जताया

सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के अध्यक्ष सेंथिल थोंडामन ने रविवार को कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने ‘दितवाह’ चक्रवात के दौरान श्रीलंका को मिली भारत की बड़ी आर्थिक और मानवीय सहायता के लिए खास तौर पर आभार जताया. थोंडामन ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि उन्होंने उपराष्ट्रपति से मुलाकात में श्रीलंका में रहने वाले भारतीय मूल के तमिलों को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) का दर्जा देने की मांग की.

वाराणसी में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, ‘मातृशक्ति’ को सौंपी गई कमान

वाराणसी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए इस आयोजन की जिम्मेदारी ‘मातृशक्ति’ को सौंपने की रणनीति बनाई गई है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को वाराणसी में महानगर और जिला इकाइयों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की.

प्रधानमंत्री के संबोधन से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ, सीईसी करें कार्रवाई: वाम दल

वामपंथी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन चुनाव संबंधी आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन है और इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम. ए. बेबी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यसभा सांसद पी. सन्दोश कुमार ने अलग-अलग पत्रों में निर्वाचन आयोग से शिकायत की है.

दिल्ली पुलिस ने दो अवैध एलपीजी सिलेंडर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, 125 सिलेंडर जब्त

दिल्ली पुलिस ने रसोई गैस सिलेंडर का अवैध कारोबार करने वाले दो गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से कुल 125 सिलेंडर जब्त किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक उसने रोहिणी के रामा विहार इलाके से 57 सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 50 भरे हुए सिलेंडर है. साथ ही एक पिकअप वाहन, एक वजन मापने का पैमाना और अवैध रूप से गैस भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी जब्त किए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लोकपाल (55) नामक एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया.’’

इटली में सिखों पर हमला, दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या

इटली के कोवो में दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना तब हुई जब वे एक ऐसे गोदाम से बाहर निकल रहे थे, जिसका इस्तेमाल पूजा स्थल के तौर पर किया जाता था. स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार की रात को लोम्बार्डी क्षेत्र के बर्गामो शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के पास हुई. इटली के दैनिक अखबार 'ला सिसिलिया' की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों की पहचान 48 साल के रगिंदर सिंह (कोवो के रहने वाले) और गुरमीत सिंह (अग्नाडेल्लो से) के रूप में हुई है.

ईरान युद्ध नहीं चाहता, हम तो बस आत्मरक्षा कर रहे: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश किसी भी तरह के युद्ध का पक्षधर नहीं है और मौजूदा हालात में केवल आत्मरक्षा के तहत कदम उठा रहा है. ईरानी स्टूडेंट न्यूज एजेंसी (आईएसएनए) के मुताबिक, पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया है और न ही उसका ऐसा कोई इरादा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना तेहरान की प्राथमिकता है.

सीबीआई का चैटबॉट ‘अभय’ लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के चंगुल से बचाएगा

सीबीआई ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लोगों को बचाने के लिए सोमवार को एक एआई चैटबॉट ‘अभय’ की शुरुआत करेगी, जो लोगों को जारी किए गए नोटिस की प्रामाणिकता को सत्यापित करने में मदद करेगा. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने अपने संस्थापक निदेशक के सम्मान में सोमवार को 22वें डी पी कोहली स्मारक व्याख्यान का आयोजन किया है और इसी अवसर पर प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत चैटबॉट ‘अभय’ की औपचारिक शुरुआत करेंगे.

एक्सप्रेसवे खतरे का गलियारा न बनें...सड़क सुरक्षा पर देशभर के लिए निर्देश जारी करते हुए सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ने देशभर में सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए कई निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रशासनिक सुस्ती या बुनियादी ढांचे की कमियों के कारण एक्सप्रेसवे खतरे का गलियारा नहीं बनने चाहिए. न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने कहा कि देश की सड़कों की कुल लंबाई का केवल दो प्रतिशत राष्ट्रीय राजमार्ग हैं लेकिन सड़क हादसों में होने वाली मौत की कुल संख्या में इनकी हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत है. पीठ ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को सड़कें अधिक सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए. पीठ ने कहा कि अवैध रूप से वाहन खड़ा करना या दुर्घटना संभावित स्थलों जैसे टाले जा सकने वाले खतरों के कारण एक भी व्यक्ति की जान जाना, नागरिकों की रक्षा करने में राज्य की विफलता को दर्शाता है.

अंतरिक्ष यात्री ने आईएसएस पर बिहू नृत्य किया, हिमंत विश्व शर्मा ने सराहना की

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने बिहू नृत्य किया, जिसकी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सराहना की है. राज्य में असमिया नववर्ष के अवसर पर रोंगाली बिहू का उत्सव मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें माइक फिंके को गले में पारंपरिक ‘गमोसा’ (गमछा) पहने और बिहू नृत्य करते हुए देखा जा सकता है और पृष्ठभूमि में बिहू गीत बज रहा है। फिंके की शादी असम निवासी महिला रेनिता सैकिया से हुई है.

बीजेपी नहीं बल्कि बंगाल की जनता TMC के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है...चुनावी रैली में पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बंगाल के झाड़ग्रा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ये चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है.

- हीट वेव का नया अलर्ट जारी, 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में लू चलने की प्रबल संभावना

भारत मौसम विभाग ने रविवार को हीट वेव का नया अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू चलने की प्रबल संभावना है. ताज़ा रिपोर्ट में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिन के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में अगले कुछ दिन लू/ऊष्ण लहर की प्रबल संभावना है.

भारत मौसम विभाग का हीवे वेव फोरकास्ट इस प्रकार है:

  • 19–20 अप्रैल : पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़
  • 19–23 अप्रैल : पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्था और पूर्वी मध्य प्रदेश
  • 20–21 अप्रैल : झारखण्ड
  • 20–22 अप्रैल : पश्चिमी उत्तर प्रदेश
  • 20–23 अप्रैल : पश्चिमी राजस्थान
  • 21–23 अप्रैल : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा

ठाणे में कबाड़ के गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई, जिससे मशीनरी और गत्ते का बड़ा भंडार जलकर नष्ट हो गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दीवा क्षेत्र में शिलफाटा-महापे रोड स्थित शमीम कंपाउंड के गोदाम में सुबह लगभग छह बजकर 40 मिनट पर आग लगी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

विपक्ष ने अपना महिला विरोधी चेहरा दिखा दिया: रेखा गुप्‍ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि तीन दिनों में लोकसभा में जो देखा वो अफसोसजनक है. उन्‍होंने कहा कि जो नारा देते थे कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, वो खुद ही महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने दे रहे. वो कह रहे है ये लोकतंत्र की जीत है. क्या ये संभव है? उन्‍होंने कहा कि ये बिल देश और महिलाओं के हित में था, लेकिन विपक्ष ने अपना महिला विरोधी चेहरा दिखा दिया है. 

हम महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं, लेकिन... कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं, लेकिन केरल, तमिलनाडु और ओडिशा जैसे राज्यों की सीटें घटाने की कोशिश को हमने नाकाम किया है. उन्‍होंने कहा कि हमने परिसीमन को हराया है, भाजपा ने महिला आरक्षण को हराया है. वे महिला आरक्षण का इस्तेमाल एक कवच के तौर पर करना चाहते हैं. 

हम महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं, लेकिन... कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं, लेकिन केरल, तमिलनाडु और ओडिशा जैसे राज्यों की सीटें घटाने की कोशिश को हमने नाकाम किया है. उन्‍होंने कहा कि हमने परिसीमन को हराया है, भाजपा ने महिला आरक्षण को हराया है. वे महिला आरक्षण का इस्तेमाल एक कवच के तौर पर करना चाहते हैं. 

मैंने कभी किसी से सुरक्षा नहीं मांगी न केंद्र से और न ही राज्‍य से: अधीर रंजन चौधरी

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के केंद्रीय सुरक्षा पर दिए बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ लोग अपने मकसद से ऐसे बयान दे रहे हैं. मैंने कभी किसी से सुरक्षा नहीं मांगी न केंद्र से और न ही राज्य से. 

इस बार चुनाव में 100% बूथों में वेबकास्टिंग...NDTV से बोले पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने एनडीटीवी के साथ एक्‍सक्‍लूसिव बातचीत में कहा कि इस बार चुनाव में 100% बूथों में वेबकास्टिंग होगी. 

विपक्ष ने महिलाओं का हक रोका: लखनऊ में बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के गिरने को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं का हक रोका है. 

इंडी गठबंधन ने आधी आबादी के दिल को तोड़ दिया: केंद्रीय मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि 17 अप्रैल को एक काला दिवस के रूप में माना जाएगा. उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की बारी थी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुरूप संशोधन कर 2029 में महिलाओं को उसका अधिकार मिले. उन्‍होंने कहा कि महिलाएं नीति निर्माण में अपनी सहभागिता कर सकें इसलिए विशेष सत्र बुलाया गया था.महिलाएं आशान्वित थीं, इस विशेष सत्र को करोड़ों महिलाएं देख रही थीं. हालांकि INDIA गठबंधन की कुंठित, महिला विरोधी मानसिकता ने 17 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को गिरा दिया. उन्‍होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने आधी आबादी के दिल को तोड़ा है. 

नंदीग्राम में कंगना रनौत का रोड शो, कहा- हर जगह भगवा दिख रहा है

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रोड शो किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि नंदीग्राम की जनता ने कभी अन्याय नहीं सहा है. पिछली बार ममता बनर्जी को यहां से भगाया था और इस बार यहां से चुनाव ही नहीं लड़ रही. ये नंदीग्राम की ताकत है. हर जगह भगवा दिख रहा है. बंगाल चुनाव के लिए बहुत ही उत्साहपूर्वक वातावरण है. 

दिल्‍ली हाई कोर्ट में कल सुबह पेश होंगे AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह 10.30 बजे दिल्‍ली हाई कोर्ट में एक बार फिर पेश होंगे. इस दौरान केजरीवाल अपना जवाब रिकॉर्ड पर लेने के लिए आग्रह करेंगे. 

कांग्रेस, DMK, TMC, सपा ने एक विधेयक नहीं गिराया, अधिकारों पर कुठाराघात किया है: तरुण चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस, DMK, TMC, सपा ने संसद में सिर्फ एक विधेयक नहीं गिराया, उन्होंने देश की महिलाओं के सपनों पर, उनके अधिकारों पर कुठाराघात किया है. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार महिलाओं के सपनों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सपनों को कुचलने का काम कर रही है. उन्‍होंने कहा कि अब नारी शक्ति उन्हें राजनीतिक दंड देकर रहेगी. 

सोना पप्‍पू केस में कोलकाता के डिप्‍टी पुलिस कमिश्‍नर के ठिकानों ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास और सन एंटरप्राइज के प्रबंध निदेशक जॉय कामदार से जुड़े तीन परिसरों पर तलाशी अभियान चला रहा है.  इनमें से दो परिसर शांतनु सिन्हा बिस्वास के और एक जॉय कामदार का है. ये छापेमारी सोना पप्पू और जॉय कामदार मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है. 

महिला आरक्षण बिल ने कई पार्टियों का असली चेहरा सामने ला दिया: दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा कि महिला आरक्षण बिल ने कई पार्टियों का असली चेहरा सामने ला दिया है, जो महिला सशक्तिकरण और महिला हित की बात करते थे. इस बिल का उन्होंने (विपक्ष) समर्थन नहीं किया, जिससे पता चला कि यह केवल महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं और कुछ नहीं. प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं. यह भी महिलाओं को आगे लाने के लिए बहुत जरूरी कदम था लेकिन इसमें विपक्ष का समर्थन नहीं मिला. 

लखनऊ में आज सीएम योगी करेंगे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रखेंगे बात

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह आज 10.45 बजे प्रेस वार्ता करेंगे. सीएम योगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने को लेकर अपनी बात रखेंगे. 

अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' लिया हिस्‍सा

अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने रविवार को दिल्‍ली में आयोजित 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल'में भाग लिया. इस दौरान मिलिंद सोमन साइकिल चलाते नजर आए. 

महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की आज दोपहर 12 बजे नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री सीएम देवेंद्र फडणवीस आज दोपहर 12 बजे नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. महिला आरक्षण बिल खारिज किए जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अपनी प्रतिक्रिया देंगे. 

अक्षय तृतीया पर पुणे के ‘दगडूसेठ’ गणपति बप्पा को 11 हजार आमों का महाभोग

अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रीमंत दगड़ूसेठ गणपति मंदिर में गणपति बप्पा को 11 हजार आमों का महाभोग अर्पित किया गया. साढ़े तीन शुभ मुहूर्तों में से एक माने जाने वाले इस पावन दिन पर हर साल यह महा नैवेद्य बप्पा को चढ़ाया जाता है. इसी दिन गणपति के दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह तड़के से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए. श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई  सावर्वजनिक गणपति ट्रस्‍ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल की ओर से मंदिर में आम महोत्सव आयोजित किया गया. पुणे के प्रसिद्ध आम व्यापारी देसाई आंबेवाले के संचालक मंदार देसाई और उनके परिवार की ओर से यह नैवेद्य दिया गया।

अक्षय तृतीया पर अयोध्‍या में रामलला के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश में अक्षय तृतीया के अवसर पर रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या स्थित राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. 

हैदराबाद: नाचारम औद्योगिक क्षेत्र कारपेट के गोदाम में लगी भीषण आग

हैदराबाद के नाचारम औद्योगिक क्षेत्र में एक कारपेट के गोदाम में भीषण आग लग गई. हालांकि किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है. यह घटना नाचारम से चिल्कानगर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित गोदाम में हुई. 

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 40 से अधिक दुकानें जलकर खाक

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 40 से अधिक दुकानें जलकर के राख हो गई. शिकोहाबाद स्थित कटरा बाजार सब्जी मंडी में देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते सब्जी मंडी की लगभग 40 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. आग की लपटों ने सामने बनी गारमेंट्स मार्केट शिकोहाबाद को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां करीब सात दुकानें जल गईं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. 

राजस्‍थान के डीग में ऑपरेशन एंटीवायरस, 18 साइबर ठग गिरफ्तार

राजस्‍थान के डीग में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत मेवात के सीकरी, जुरहरा और कामां में पुलिस ने बड़ी छापेमारी कर 18 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ठगों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन और 2 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. आरोपी सेक्सटॉर्शन और फर्जी विज्ञापन के जरिए देश भर में ठगी को अंजाम देते थे. पकड़े गए साइबर ठगों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है. 

यूपी के शिकोहाबाद में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की सब्‍जी मंडी में भीषण आग लग गई. यह आग कपड़ा मार्केट में भी फैल गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में लगी है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com