Live Breaking News All Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर के 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित कर रहे हैं. इस सम्मेलन में सरकार, शिक्षा जगत, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, मीडिया, सामाजिक कार्य और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों और महिला उपलब्धि हासिल करने वालों की भागीदारी होने की उम्मीद है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य हितधारकों के एक व्यापक समूह को एक साथ लाना है ताकि भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जा सके. यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की ओर से महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में किए जा रहे व्यापक प्रयासों के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं की अधिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित करना है. ईरान-अमेरिका में फिर तल्खी बढ़ रही है. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने अपना दावा ठोका है और अह वह यहां से पार होने वाले जहाजों से टोल वसूलने की तैयारी कर रहा है. उधर अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी करने की धमकी दी है. सीएम योगी ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले आज प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है. आज बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले सभी नेता उनसे मिलने पहुंचे हैं. आज कथित एक्साइज स्कैम पर दिल्ली के पू्र्व सीएम अरविंद केजरीवाल की आज दिल्ली हाई कोर्ट में पेशी है. देश-विदेश की ताजातरीन खबरों के लिए पढ़ते रहिए एनडीटीवी हिंदी
संभल में दलित शादी में बवाल, विरोध करने पर मारपीट
संभल में दलित समाज की एक शादी में डीजे पर नाच रही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है.विरोध करने पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी.पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पक्ष शादी समारोह की ओर पत्थरबाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है.
मतदान केंद्रों पर फिंगरप्रिंट और आइरिस बायोमेट्रिक पहचान सिस्टम लागू करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
चुनावों में मतदान केंद्रों पर फिंगरप्रिंट और आइरिस बायोमेट्रिक पहचान सिस्टम लागू करने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. CJI सूर्य कांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों के लिए इन प्रार्थनाओं पर विचार नहीं किया जा सकता, लेकिन क्या अगले संसदीय चुनावों या राज्य चुनावों के लिए ऐसा तरीका अपनाया जाना चाहिए, इसकी जांच होनी चाहिए.दरअसल याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि इस सिस्टम को लागू करने से दोहरी वोटिंग, पहचान बदलकर वोट डालने और फर्जी मतदाताओं द्वारा वोट डालने के मामलों पर रोक लगेगी.
PM Modi Live: एक नया इतिहास रचने के करीब, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नारी शक्ति अधिनियम पर बोलते हुए कहा कि हम नया इतिहास रचने के करीब हैं. यह बिल 21वीं सदी के महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है. पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन का निर्णय अहम है. पीएम ने कहा कि दशकों की प्रतीक्षा के अंत होने का समय आ गया है. पीएम मोदी ने कहा कि ये बिल विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा. देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों को मैं आज आशीर्वाद देने आया हूं.
Bihar New CM Live Updates: बिहार के नए सीएम की ताजपोशी में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी
बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. 14 अप्रैल ही वह तारीख है जब बिहार के नए सीएम का ऐलान हो जाएगा. अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं.14 अप्रैल की देर शाम लगभग 8 बजे पीएम मोदी पटना आ सकते हैं. 14 की रात पटना में पीएम मोदी रुक भी सकते हैं.15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद रवाना हो जाएंगे पीएम मोदी
Noida Protest Live: निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने नोएडा में काटा बवाल, देखिए वीडियो
नोएडा के फेज‑2 इलाके में एक कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी (सैलरी इंक्रीमेंट) की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए। इस दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और पथराव की घटनाएं भी हुईं.स्थिति को काबू में करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है.
#WATCH | Uttar Pradesh: A large number of employees of a company gather in protest over their demands for a salary increment, in Phase 2 of Noida. Vehicles and properties were damaged, and stone pelting also occurred during the protest. Heavy Police deployment has been made here… pic.twitter.com/YXByyBMWQr
— ANI (@ANI) April 13, 2026
Noida Live News Updates: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हिंसक हुआ मजदूरों का प्रदर्शन
नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन तेज हो गया है. बड़ी संख्या में आज सुबह से एक बार फिर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं. वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन हो रहा है.पुलिस मजदूरों को शांत करवाने में जुटी हुई है. हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने मजदूरों की भीड़ को हटाया,फेज 2 इलाके में प्रदर्शन हुआ तेज
