विज्ञापन
23 days ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Updates: देश की संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद बीजेपी आक्रामक रुख अख्तियार करने वाली है. भारतीय जनता पार्टी के पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे. उधर, विदेश में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बना हुआ है. ट्रंप से नाराज ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद करने का ऐलान कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि यूएस-ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता सोमवार को हो सकती है. अन्य प्रमुख खबरों में चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन हुआ है. हमले का मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट हो गया है.  देश-दुनिया की तमाम ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ

देश की महिलाएं सब कुछ देख रही हैं : रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की मानसिकता महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति उनके असली इरादों को उजागर करती है. देश की महिलाएं सब कुछ देख रही हैं और समझ रही हैं. 'नारी शक्ति' के साथ हुए इस अन्याय का जवाब जरूर दिया जाएगा.

बेटियों के सपने तोड़कर ये लोग खुशियां मना रहे हैं : कंगना रनौत

BJP सांसद कंगना रनौत ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा कि ये बिल विपक्ष ने देश की बेटियों के खिलाफ षड्यंत्र करके पारित नहीं होने दिया. कल भी जब ये बिल पारित नहीं हुआ तब इन्होंने खुशियां मनाई. बेटियों के सपने तोड़कर ये लोग खुशियां मना रहे हैं.

यह बिल महिलाओं के हक में था : रक्षा खडसे

 केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा ने कहा कि यह बिल महिलाओं के हक में था लेकिन कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों ने इसके विरोध में जाकर यह बता दिया कि वो महिलाओं के विरोध में हैं और महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं और इसलिए हमने आज यह विरोध प्रदर्शन किया है.

राहुल गांधी के घर तक विरोध मार्च के दौरान उनका पुतला जलाया

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के राहुल गांधी के घर तक विरोध मार्च के दौरान उनका पुतला जलाया.

महिला आरक्षण बिल के लिए दिल्ली में महिला सांसदों का प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं बांसुरी स्वराज | women reservation Bill not passed in Lok Sabha, bjp women MP protest in Delhi Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

बंसुरी स्वराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान उनका पुतला जलाया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान BJP सांसद बंसुरी स्वराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. 

राहुल गांधी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने के बाद BJP द्वारा किए जा रहे व्यापक विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लोकसभा विपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

आक्रोश मार्च शुरू, मार्च में पुतला भी लाया गया है जिसपर राहुल गांधी की तस्वीर लगी है

में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं और महिला सांसदों ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरने के विरोध में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं और महिला सांसदों ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला. इस मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जो मोतीलाल नेहरू रोड पर इकट्ठा होकर राहुल गांधी के घर तक आक्रोश मार्च के लिए जुट रही हैं. प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए हुए थीं, जिन पर “नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान” और “नारी शक्ति के साथ कांग्रेस के धोखे के विरोध में मार्च” जैसे नारे लिखे थे. बीजेपी महिला नेताओं ने कांग्रेस पर नारी शक्ति का अपमान करने और महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, सांसद और महासचिव कमलजीत सहरावत, सांसद बांसुरी स्वराज, जयपुर से सांसद मंजू शर्मा, पार्षद एवं उपाध्यक्ष योगिता सिंह और उपाध्यक्ष लता गुप्ता मौके पर मौजूद रहीं. जानकारी के अनुसार बीजेपी के नेता राहुल गांधी के आवास के पास प्रदर्शन कर सकते हैं.

बिहार विधानसभा में सीएम सम्राट चौधरी की पहली परीक्षा 24 अप्रैल को

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी. इसके लिए 18वीं बिहार विधानसभा का दूसरा सत्र 24 अप्रैल से बुलाया गया है. सत्र के पहले ही दिन सरकार विश्वास प्रस्ताव पेश कर अपना बहुमत साबित करेगी. सीएम बनने के बाद यह उनकी पहली राजनीतिक परीक्षा होगी.

'वॉक द टॉक' में सुवेंदु अधिकारी से NDTV के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल की EXCLUSIVE बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित न हो पाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे. एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान वह महिला आरक्षण को लेकर संसद में हुई घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री विपक्ष के रवैये से नाराज बताए जा रहे हैं. 

LIVE:शिपिंग के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला, ₹13,800 करोड़ के कोष के साथ सॉवरेन मैरीटाइम फंड को मंजूरी

कैबिनेट ने ₹13,800 करोड़ के कोष के साथ सॉवरेन मैरीटाइम फंड को मंजूरी दे दी है.इसका उद्देश्य भारतीय ध्वज वाले, भारत आने-जाने वाले और भारत से संचालित जहाजों के लिए स्थिर और किफायती बीमा कवर उपलब्ध कराना है.हाल ही में हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा का मामला उठा था.कैबिनेट ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को 2028 तक बढ़ाने को भी मंजूरी दी.इसके लिए अतिरिक्त ₹3,000 करोड़ का आवंटन किया गया है.

Bihar News Live Updates:बिहार में दोनों डिप्टी सीएम के बाद 2 नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई

बिहार में नई सरकार बनने के बाद सुरक्षा को लेकर भी अपडेट आ रहे हैं. डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र चौधरी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है तो वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी Z श्रेणी सुरक्षा मिली है. पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है,पहले उन्हें Z+ मिली थी. पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिली है. गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है

Live:महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला,कहा-देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है.उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था,लेकिन विपक्ष के रवैये ने उनकी मानसिकता को उजागर कर दिया.उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आरोप लगाया कि जिस तरह से संसद में इस बिल पर बहस के दौरान विपक्ष ने विरोध किया,वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था.उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक का पूर्ण रूप से विरोध किया.उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस व्यवहार को कभी नहीं भूलेंगी और इतिहास भी इसे याद रखेगा.यह बिल महिलाओं को बराबरी और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता था,लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से इसका विरोध किया.

Live:महिला आरक्षण बिल नहीं हो सका पास,लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

महिला आरक्षण बिल पर दो दिन हुई जोरदार बहस के बाद भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं हो सका. आज संसद में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम सांसदों की मौजूदगी में स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी.

Live:पीएम मोदी को पत्र लिखेगा विपक्ष, प्रियंका गांधी की 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि विपक्ष पुराना महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखेगा.इंडिया गठबंधन में शामिल दल देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताएंगे कि हम महिला आरक्षण के पक्ष में हैं लेकिन सरकार इसकी आड़ में देश का राजनीतिक नक्शा बदलना चाह रही थी.इस बीच प्रियंका गांधी आज  12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी.

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: जब पहले ही पास हो गया तो संशोधन की जरूरत क्यों पड़ी?-राम गोपाल यादव

संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के लोकसभा में पास न हो पाने पर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि यह विधेयक 2023 में पहले ही पास हो चुका था फिर इसमें संशोधन करने की जरूरत क्यों पड़ी? संशोधन लाने के बाद भी आप परसों रात को पुराने कानून को ही अधिसूचित कर देते हैं. ऐसे में इस पर वोटिंग की कोई जरूरत ही नहीं थी. पूरी दुनिया जानती है कि यह सब चुनावों की वजह से किया जा रहा है.इनका मकसद पूरी तरह राजनीतिक है.

नासिक धर्मांतरण मामला:रजा मेमन और शफी शेख को आज नासिक सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा

 नासिक धर्मांतरण मामले में अशोक खरात की कोर्ट में पेशी होनी है. इसके अलावा रजा मेमन और शफी शेख को भी आज नासिक सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा. बलात्कार के मामले में अब 'एट्रोसिटी एक्ट' भी जोड़ा गया है,क्योंकि शिकायतकर्ता महिला एससी (SC) वर्ग से है.

Live News:पूर्वी दिल्ली के गजीपुर इलाके के हरिजन बस्ती में 30 झुग्गी जलकर खाक

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र में हरिजन बस्ती में देर रात करीब 30 झुग्गी जलकर खाक हो गई. बताया जा रहा है की कल देर रात बारिश होने के वजह से बिजली में शोर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और करीब तीन घंटे तक आग का विकराल रूप देखने को मिला. फिलहाल पूरी झुग्गियां जलकर खाग हो गई है. वहीं लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.इस झुग्गी में लाखों रुपए लोगों के जलकर खाक हो गए.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com