विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2023

मशहूर सिंगर कैलाश खेर पर कर्नाटक में शो के दौरान फेंकी गई बोतल

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर को अपनी जादुई आवाज के लिए जाना जाता हैं. लेकिन कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर पर बोतल फेंकने का मामला सामने आया है.

मशहूर सिंगर कैलाश खेर पर कर्नाटक में शो के दौरान फेंकी गई बोतल
शो के दौरान कैलाश खेर पर फेंकी गई बोतल
बेंगलुरु:

देश के मशहूर गायक कैलाश खेर को रविवार को कर्नाटक के हम्पी में एक संगीत कार्यक्रम में कथित तौर कन्नड़ गीत नहीं गाने के लिए परेशान किया गया. पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम्पी उत्सव के समापन समारोह के दौरान केवल हिंदी गाने गाने की वजह से नाराज हुई भीड़ ने कैलाश खेर पर एक बोतल फेंकी. पुलिस ने कहा कि दो स्थानीय लोगों प्रदीप (22) और सूरा (21) को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं.

जब कैलाश खेर स्टेज पर थे, तब उनकी तरफ बोतल फेंकी गई. जो कि उनके पीछे मंच पर जा गिरी. हालांकि इसके बावजूद बिना घबराए उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी. कुछ सेकंड बाद, एक अधिकारी को मंच से आधी भरी पानी की बोतल को हटाते हुए देखा गया. तीन दिवसीय हम्पी उत्सव पिछले शुक्रवार से शुरू हुआ. 

ये भी पढ़ें : "-30 डिग्री तापमान और 1485 किलोमीटर की दूरी..." भारतीय मूल की ब्रिटिश सेना अधिकारी प्रीत चंडी ने रचा इतिहास

ये भी पढ़ें : VIDEO : सेना की ‘एक्सरसाइज तोपची' में स्वदेश निर्मित हथियारों का प्रदर्शन

लेखक के बारे में
img
पीयूष
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bottle Thrown At Singer Kailash Kher, Hampi Utsav, Singer Kailash Kher Concert In Karnataka, Ndtv Hindi, NDTV India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com