विज्ञापन

'एग्जाम वॉरियर्स' से 'ज्योतिपुंज' तक... पीएम मोदी ने लिखी हैं जोश-जज्बे, जुनून से भर देने वाली हैं ये किताबें

पीएम नरेंद्र मोदी 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. नेता के तौर पर मशहूर नरेंद्र मोदी एक लेखक भी हैं. उन्होंने एग्जाम वॉरियर्स, ज्योतिपुंज और सामाजिक समरसता सहित कई चर्चित किताबें लिखी हैं.

'एग्जाम वॉरियर्स' से 'ज्योतिपुंज' तक... पीएम मोदी ने लिखी हैं जोश-जज्बे, जुनून से भर देने वाली हैं ये किताबें
नरेंद्र मोदी सियासी नेता के साथ ही लेखक भी हैं. (Photo: IANS)
  • पीएम मोदी की किताब Exam Warriors छात्रों को एग्जाम को जश्न की तरह मनाना बताती है.
  • Letters to Mother 1986 की डायरी पर आधारित है, जिसमें युवा मोदी 'जगत जननी मां' को खत लिखते थे.
  • ज्योतिपुंज में उन RSS प्रचारकों और समाज सेवकों की कहानी है, जिन्होंने मोदी के जीवन को दिशा दी.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी को सियासी मैदान में असरदार नेता के तौर पर पहचाना जाता है, लेकिन देश में ऐसे लोगों की तादाद बेहद कम है, जो यह जानते हैं कि नरेंद्र मोदी एक लेखक भी हैं और उन्होंने अब तक कई किताबें लिखी हैं.  पीएम मोदी की किताबों में एक छात्र को एग्जाम का डर भगाने का मंत्र है, तो कहीं एक युवा मोदी का अपनी मां के नाम लिखे खत है. कहीं कविताओं में छिपा उनका कवि-मन है, तो कहीं उन गुरुओं की कहानी है, जिन्होंने उन्हें नरेंद्र दामोदर दास मोदी बनाया.

Exam Warriors (2018) - एग्जाम वॉरियर्स

नरेंद्र मोदी के द्वारा लिखी गई यह किताब युवाओं में सबसे लोकप्रिय रचना के तौर पर देखी जाती है. पीएम मोदी ने छात्रों के लिए इस किताब को एक दोस्त की तरह लिखा है. इस किताब में लेखक और पाठक के बीच सीधी बातचीत होती है उन्हें एग्जाम में तनाव से निपटने में मदद करती है.

छात्रों को खुद को कमरे में बंद करके दिन-रात पढ़ाई करने के लिए कहने के बजाय, यह किताब उन्हें परीक्षाओं को जश्न की तरह सेलिब्रेट करने के लिए प्रोत्साहित करती है.

Letters to Mother (2020) - साक्षी भाव 

यह किताब युवा नरेंद्र मोदी के दौर को पाठकों के सामने लाने की कोशिश करती है, जो 1986 में उनके द्वारा लिखी गई डायरी की बातों से तैयार की गई है. इस किताब में बहुत निजी बातें शामिल की गई हैं. यह मूल रूप से गुजराती में लिखी गई है, जिसको बाद में अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया गया.

प्रधानमंत्री बनने से बहुत पहले, नरेंद्र मोदी की हर रोज रात को सोने से पहले 'देवी मां' को पत्र लिखने की आदत थी. इन पत्रों में वे अपने मन की गहरी बातें साझा करते थे, जैसे उनके संघर्ष, खुशी के पल, डर और दुनिया में कुछ बदलाव लाने के उनके सपने. हालांकि, उन्होंने वक्त के साथ इनमें से ज्यादातर पत्रों को जला दिया था, लेकिन 1986 की एक डायरी बच गई. इसी डायरी का बाद में भावना सोमैया ने अंग्रेजी में अनुवाद किया.

ये भी पढ़ें: कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच अगले सप्ताह PM मोदी की मंत्रियों के साथ बैठक, जानें एजेंडा

Letters to Self (Aankh Aa Dhanya Chhe - 2022)

इस किताब में नरेंद्री मोदी की कविताओं, उनके विचारों और चिंतन से निकली लेखनी का कलेक्शन शामिल किया गया है. मूल रूप से गुजराती किताब 'आंख आ धन्य छे' से ट्रांसलेट की गई है. यह किताब उनके कवि-व्यक्तित्व की झलक दिखाती है. किताबों में शामिल रचनाओं में प्रकृति की सुंदरता, देश-प्रेम, आध्यात्मिकता और आत्म-चिंतन जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है.

इस किताब में नरेंद्र मोदी ने जिंदगी और इसके मकसद के बारे में खुद से बात करते हुए अपने विचार साझा किए हैं. 

ज्योतिपुंज (2008)

साल 2008 में पाठकों के हाथ में आई 'ज्योतिपुंज' एक जीवनी-आधारित किताब है. इसमें उन अहम नेताओं और मार्गदर्शकों की जीवन-कहानियों का जिक्र है, जिन्होंने नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर खास असर डाला है. किताब के टाइटल ज्योतिपुंज का मतलब है- रोशनी की किरणें.

इस किताब में नरेंद्र मोदी उन समाज सेवकों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेताओं के बारे में लिखते हैं, जिन्होंने उनके जिंदगी की दिशा तय करने में मदद की. किताब में लेखक उसकी जिंदगी में अहमियत रखने वाले लोगों की जिंदगी की छोटी और दिल को छू लेने वाली बातें साझा करते हैं. इसमें ऐसे लोगों का जिक्र किया गया, जिन लोगों ने बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की सेवा में समर्पित कर दी.

ये भी पढ़ें: Exclusive : PM मोदी ने क्यों लगाई थी गिरिराज सिंह की क्लास? NDTV पर सुनाया दिलचस्प किस्सा

Convenient Action: Continuity for Change (2015)

नरेंद्र मोदी की यह किताब जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ ऊर्जा पर केंद्रित है. किताब भारत में लागू की गई व्यावहारिक ग्रीन इनिशिएटिव और पर्यावरण से जुड़ी नीतियों की रूपरेखा पेश करती है. यह किताब पारंपरिक भारतीय ज्ञान को प्रकृति की रक्षा की आधुनिक जरूरत से जोड़ती है.

सामाजिक समरसता (2015)

सामाजिक समरसता नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी ऐसी किताब है, जिसमें उनके निबंधों, भाषणों और लेखों का कलेक्शन है. यह एकता और सामाजिक समानता पर केंद्रित हैं. इस किताब में सामाजिक सद्भाव और एकजुटता से जुड़ी बातें और विचार शामिल किए गए हैं.

किताब में जाति और पंथ की बाधाओं को तोड़ने, समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और एक एकजुट देश के रूप में मिलकर काम करने की अहमियत के बारे में बात की गई है.

ये भी पढ़ें: PM Modi 76th Birthday LIVE : पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश जलाएगा 'आशीर्वाद का दीया', दिव्यांगों को बांटी जाएंगीं इलेक्ट्रिक स्कूटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Narendra Modi Birthday, Narendra Modi Book, Gujarat, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com