घर पर बर्थडे पार्टी रखने का मतलब यह नहीं कि सजावट पर ढेर सारे पैसे खर्च किए जाएं. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और घर में रखी साड़ी, दुपट्टे और कुछ सजावटी सामान की मदद से कमरे को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है. खास बात यह है कि ऐसी सजावट को तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. इंटीरियर और होम डेकोर एक्सपर्ट्स भी घर की मौजूदा चीजों को दोबारा इस्तेमाल करके सजावट को पर्सनल टच देने की सलाह देते हैं. अगर आप इस बार घर पर बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं, तो ये आसान आइडिया काम आ सकते हैं.
साड़ी से बनाएं खूबसूरत बैकग्राउंड
एक्सपर्ट के अनुसार, बर्थडे की सजावट में सबसे ज्यादा ध्यान फोटो बैकग्राउंड पर जाता है. इसके लिए घर की कोई खूबसूरत साड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं. साड़ी को दीवार पर पर्दे की तरह फैलाकर लगाएं और उसके ऊपर गुब्बारे, फूल या लाइट की लड़ियां सजाएं. सिल्क या चमकदार बॉर्डर वाली साड़ी बैकग्राउंड को ज्यादा आकर्षक बना सकती है.

दुपट्टे से तैयार करें फोटो कॉर्नर
रंगीन दुपट्टे को दीवार पर अलग-अलग तरीके से लगाकर फोटो कॉर्नर तैयार किया जा सकता है. दो या तीन दुपट्टों को हल्के घुमाव के साथ लगाएं और बीच में 'हैप्पी बर्थडे' का बैनर लगा दें. इसके आसपास छोटे गुब्बारे या कागज के फूल लगाकर सजावट पूरी की जा सकती है.
ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
ये भी पढ़ें- सांप के काटने के बाद तुरंत क्या करना चाहिए? सांप का जहर कैसे उतारे, जानिए यहां
दुपट्टे से बनाएं DIY वॉल हैंगिंग
अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो दुपट्टे से वॉल हैंगिंग भी बनाई जा सकती है. दुपट्टे को दीवार पर लंबाई में लगाकर उसके नीचे छोटे-छोटे कागज के फूल, रिबन या टैसल बांध दें. इसके बीच में जन्मदिन मनााने वाले का नाम या उम्र लिखकर पर्सनल टच दिया जा सकता है.
लाइट्स से बढ़ाएं सजावट की खूबसूरती
साड़ी या दुपट्टे के साथ फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कमरे को तुरंत पार्टी वाला लुक दे सकता है. इन्हें बैकग्राउंड के किनारों या कपड़े के ऊपर हल्के घुमाव में लगाया जा सकता है. ध्यान रखें कि बिजली की लाइट्स कपड़े और ज्वलनशील सजावटी सामाान से सुरक्षित दूरी पर हों.
गुब्बारों से दें फाइनल टच
इसके अलावा, सजावट को पूरा करने के लिए एक जैसे या अलग-अलग रंगों के गुब्बारों का इस्तेमाल करें. इन्हें दीवार के एक कोने में क्लस्टर के रूप में लगाया जा सकताा है. घर की पुरानी चीजों को नए तरीके से इस्तेमाल करने से कम खर्च में भी बर्थडे डेकोरेशन को खूबसूरत और यादगार बनायाा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- उल्लू को भगाने के क्या उपाय हैं? उल्लू किस से डरता है, घर पर टांग लें यह चीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं