पुरुष चयन समिति ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल घरेलू सीरीज के लिए भारत की टीम और रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के ख़िलाफ ईरानी कप के लिए 'रेस्ट ऑफ इंडिया' (ROI) टीम का ऐलान कर दिया है.
हरफनमौला नमन धीर और तेज गेंदबाज आकिब नबी को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में पहली बार जगह मिली है. इसके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे टीम में वापस बुलाया गया है.
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.
भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
रेस्ट ऑफ़ इंडिया स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफ़राज़ खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (उपकप्तान), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष डोसेजा. नोट: *फ़िटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर
वनडे और टी-20 सीरीज का शेड्यूल
- 27 सितंबर 2026 (रविवार)- पहला वनडे- दोपहर 2:00 बजे- तिरुवनंतपुरम
- 30 सितंबर 2026 (बुधवार)- दूसरा वनडे- दोपहर 2:00 बजे- गुवाहाटी
- 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार)- तीसरा वनडे- दोपहर 2:00 बजे- न्यू चंडीगढ़
T20I सीरीज
- 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)- पहला T20I- शाम 7:00 बजे- लखनऊ
- 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)- दूसरा T20I- शाम 7:00 बजे- रांची
- 11 अक्टूबर 2026 (रविवार)- तीसरा T20I- शाम 7:00 बजे- इंदौर
- 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार)- चौथा T20I- शाम 7:00 बजे- हैदराबाद
- 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार)- पांचवां T20I- शाम 7:00 बजे- बेंगलुरु
कुल मैच: 3 ODI + 5 T20I (कुल 8 मैच)
वरुण चक्रवर्ती जापान T20I और एशियन गेम्स से बाहर
दूसरी ओर साइड स्ट्रेन (पसलियों के पास खिंचाव) के कारण वरुण चक्रवर्ती को आने वाले जापान T20I और एशियन गेम्स से बाहर कर दिया गया है. पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह विपराज निगम को टीम में शामिल किया है। नीतीश कुमार रेड्डी, जिन्हें पहले एशियन गेम्स की टीम में शामिल किया गया था, उन्हें टीम से हटा दिया गया है और वे वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ ODI सीरीज़ में खेलेंगे।
जापान T20I और एशियन गेम्स के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विपराज निगम.
ये भी पढ़ें- भारत में होगा IPL 2027 का ऑक्शन, खत्म होगा सबसे विवादित नियम? चेयरमैन अरुण धूमल ने किया ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं