- लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मुंबई पुलिस को फोन पर मिली थी, जिसे तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया
- नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने जांच के बाद लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी को झूठा और अफवाह बताया
- इससे पहले दिल्ली-नोएडा के स्कूलों और कई फ्लाइट्स में भी बम होने की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. ये धमकी मुंबई पुलिस को दी गई. एक शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी दी. मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम ने तुरंत दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को इस धमकी के बारे में सूचना दी. फिर दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को इस बारे में सूचित किया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली
जरूरी जांच-पड़ताल के बाद, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इस धमकी को झूठा बताया. बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. पिछले दिनों दिल्ली-नोएडा के बड़े स्कूलों में बम होने की झूठी अफवाह फैलाई गई थी. जिसके बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी. ईमेल के जरिए दी गई ये धमकी जांच के बाद अफवाह साबित हुई.
पहले स्कूल और फ्लाट्स को भी मिलीं बम की धमकी
वहीं कई फ्लाइट्स में भी बम होने की खबर सामने आई थी. जिसके बाद गहन तलाशी अभियान चलाया गया. बाद में पता चला कि ये धमकी झूठी थी. अब लालकिले को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है. हालांकि ये धमकी महज एक अफवाह निकली. ये बात पुलिस जांच में पता चली.
लाल किला के पास पिछले साल हुआ था बम विस्फोट
बता दें कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में जोरदार बम विस्फोट हुआ था. इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी. मामले के मुख्स साजिशकर्ता डॉक्टर मुजफ्फर अहमद को माना गया है. बता दें कि इस हमले की साजिश श्रीनगर में रची गई थी. मामले में फरीदाबाद की एक यूनिवर्सिटी के कई डॉक्टर्स का कनेक्शन भी सामने आया था. लाल किला देश की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है. साथ ही देश के प्रधानमंत्री हर साल लाल किले के प्राचीर से 15 अगस्त को झंडा फरहाते हैं और देश को संबोधित भी करते हैं. इस लिहाज से इसकी सुरक्षा और भी अहम हो जाती है. पुलिस को जैसे ही लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मिली वह तुरंत एक्टिव हो गई और मामले की जांच शुरू की. हालांकि जांच में ये धमकी महज एक अफवाह निकली जो राहत भरी खबर है.
ये भी पढ़ें-अल फलाह ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे लालकिला ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध डॉक्टर, ED चार्जशीट में खुला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं