बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हमेशा के लिए हटा दिया गया है. उनके अकाउंट को पहले ट्विटर द्वारा सस्पेंड किए जाने की खबर आई थी, ट्विटर पर काफी एक्टिव रहने वाली कंगना का अकाउंट ट्विटर पर सर्च करें तो दिख रहा था कि उनका अकाउंट @KanganaTeam सस्पेंड कर दिया गया है. अकाउंट हटाए जाने के बाद हैशटैग #KanganaRanaut ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था. ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंगना के अकाउंट को हमेशा के लिए हटा दिया है, यह कदम उनके अकाउंट से बार-बार ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किए जाने पर उठाया गया है.

माना जा रहा है कि उनके अकाउंट के खिलाफ यह एक्शन बंगाल चुनाव नतीजों पर उनके कई विवादित ट्वीट के बाद लिया गया है. उनके ट्वीट से ऐसा आभास हो रहा था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से '2000 के शुरुआती सालों की तरह' 'विराट रूप लेकर' ममता बनर्जी को 'काबू' करने का आग्रह कर रही थीं. उनके इस ट्वीट पर विवाद पैदा हुआ और उनके अकाउंट के खिलाफ एक्शन लेने की मांग हुई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कंगना ट्विटर पर काफी एक्टिव रही हैं और हर मुद्दे पर बयान देने के लिए जानी जाती हैं. कई मुद्दों पर विवादित बयानबाजी के लिए उनकी काफी आलोचना भी हुई है. खासकर वो महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपने बयानों को लेकर महीनों तक चर्चा में रही थीं.
हाल ही में उन्होंने घोषणा की थी कि वो जल्द ही ट्विटर के भारतीय विकल्प 'कू' पर शिफ्ट करने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं