Kangana Ranaut's Elegant Saree Look From Parliament : बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत अपने फैशन का जलवा संसद में भी खूब बिखेरती हैं. संसद के बजट सत्र के दौरान इसकी झलक देखने को मिली. साड़ी के साथ कंगना हर दिन अलग-अलग स्टाइलिश कोट पहन कर पहुंचती, जिसे देख लोग उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाते. सोशल मीडिया पर भी उनके लुक्स की खूब चर्चा रहती है.
लोगों का कहना है कि उनका स्टाइल ट्रेडिशनल इंडियन कपड़ों और मॉडर्न डिजाइन का मिक्सचर है. हाल में कंगना ने एक देसी हैंडमेड कोट पहना जो फैशन के साथ ट्रेडिशन का दमदार मिक्सचर था.
कंगना का पार्लियामेंट लुक
ग्रीन, ऑरेंज और ब्लैक कलर में ये मल्टीकलर ओवरकोट कंगना के स्टाइल को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा रहा था. इस कोर्ट को कंगना ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी के साथ पेयर किया. इसके साथ उन्होंने बालों में बन बनाया और अपने लुक को ब्लैक सनग्लास के साथ पूरा किया. पैरों में उन्होंने ब्राउन कलर का बेली शूज पहना, जिसके साथ उनका लुक एकदम फॉर्मल और स्टाइलिश लगा.
कंगना के मल्टी कलर कोट की खासियत
देसी ऊन से बने इस ओवर कोट को कुल्लू की महिला कारीगरों ने पारंपरिक विधि यानी हथकरघा से काता और बुना है. ये हिमाचल की समृद्ध वस्त्र परंपरा के मॉडर्न लुक को दिखाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कोट पूरी तरह से प्राकृतिक रंगों से बना है और हैंडमेड है. इसे बनाने के लिए प्योर ऊन और वेजिटेबल कलर का इस्तेमाल किया गया है.
कितनी है कोट की कीमत?
कुल्लवी व्हिम्स संस्था की दो महिला कारीगरों ने इस कोट को करीब 60 दिनों में बनाया था. कोट की कीमत की बात करें तो 16 हजार रुपए से शुरू होकर 45 हजार रुपये तक है. कंगना रनौत ने 2025 में कुल्लवी व्हिम्स संस्था के स्टूडियो से चार कोट और एक पठंचू खरीदा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं