बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (sonu sood) ने अपने खिलाफ आयकर विभाग की (Income Tax) कार्रवाई के बाद ट्वीट किया है. ट्वीट में उन्होंने दार्शनिक अंदाज मेंं अपनी भावनाओं को इजहार किया है.अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है,हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है.' अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने 'हार्ट' की इमोजी भी शेयर की है और अंग्रेजी में लिखा है, आपको हमेशा अपना पक्ष रखने की जरूरत नहीं होती, समय इसके बारे में बताएगा.' साथ में उन्होंने लिखा है, 'मैंने अपनी पूरी क्षमता और दिल से देश के लोगों की सेवा करने की शपथ ली है. मेरे फाउंडेशन का हर रुपया किसी की कीमती जिंदगी बचाने और जरूरतमंद तक पहुंचने का इंतजार कर रहा है.' गौरतलब है कि आयकर विभाग की टीम ने सोनू सूद (Sonu Sood)के मुंबई स्थित घर औरऑफिस पहुंची थी और वहां तलाशी ली थी. आईटी विभाग सोनू के 6 परिसरों पर यह कार्रवाई की थी.
आम आदमी पार्टी (AAP)और शिवसेना ने सोनू के खिलाफ IT विभाग की इस कार्रवाई की तीखे शब्दों में आलोचना की थी. बता दें कि 48 वर्षीय सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान आम लोगों की मदद करके काफी प्रशंसा हासिल की थी. हाल ही में सोनू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. साथ ही वे दिल्ली सरकार के देश के मेंटॉर कार्यक्रम के ब्रांड अंबेसडर भी बने थे. सोनू के इस ट्वीट कर कमेंट करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'आपको और ताकत मिली सोनू जी, आप लाखों भारतीयों के हीरो हैं.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
“सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है,
— sonu sood (@SonuSood) September 20, 2021
हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है” pic.twitter.com/0HRhnpf0sY
More power to u Sonu ji. U are a hero to millions of Indians https://t.co/TACjG8ugOP
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 20, 2021
उधर, इस तलाशी अभियान को लेकर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा है कि सोनू के खिलाफ 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. सीबीडीटी ने कहा है कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान, कर चोरी से संबंधित आपत्तिजनक साक्ष्य मिले हैं. सीबीडीटी ने कहा कि अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसे जमा किए थे.आयकर विभाग ने कहा कि सूद ने FCRA कानून का उल्लंघन करते हुए विदेशी दानदाताओं से एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर ₹ 2.1 करोड़ जुटाए हैं CBDT ने कहा कि आयकर विभाग ने मुंबई में अभिनेता के विभिन्न परिसरों में और बुनियादी ढांचे के विकास में लगे लखनऊ स्थित औद्योगिक समूह में छापेमारी और जब्ती अभियान चलाया. सीबीडीटी के मुताबिक मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम समेत कुल 28 परिसरों पर लगातार तीन दिनों तक छापेमारी की गई थी.
- - ये भी पढ़ें - -
* चरणजीत सिंह चन्नी को CM बनाने के क्या हैं मायने? क्या है पंजाब का जातीय समीकरण?
* "आंध्र प्रदेश स्थानीय निकाय चुनावों में YSR कांग्रेस का क्लीन स्वीप, ZPTC में ज़ीरो पर BJP
* "हमने गांधी को नहीं बख्शा, आप कौन हैं?": कर्नाटक में धमकी देने वाला हिंदू महासभा नेता गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं