विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2021

पंजाब में अभिनेता जिमी शेरगिल के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान COVID-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में अभिनेता जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill) और दल के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पंजाब में अभिनेता जिमी शेरगिल के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला
जिमी शेरगिल समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. (फाइल फोटो)
  • जिमी शेरगिल के खिलाफ केस दर्ज
  • कोविड प्रतिबंधों के उल्लंघन का आरोप
  • तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज
लुधियाना:

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान COVID-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में अभिनेता जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill) और दल के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. कोतवाली थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक मनिंदर कौर ने कहा कि मंगलवार रात कर्फ्यू के दौरान पुरानी सब्जी मंडी के पास एक विद्यालय के परिसर में एक फिल्म की शूटिंग हो रही थी.

उन्होंने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां 100 से अधिक लोगों को पाया.

Video: कपिल शर्मा के शो में जिमी शेरगिल का खुलासा, कहा- गुलजार साहब ने मेरी एक्टिंग देख किया था यह काम

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकारी आदेश की अवज्ञा और महामारी रोग कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.

VIDEO: सबसे अच्छी बात यह है कि लंगर सभी के लिए खुले होते हैं : अभिनेता जिमी शेरगिल

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Jimmy Shergill, Jimmy Shergill Films, Jimmy Shergill Photos, Jimmy Shergill Punjabnews, COVID 19 Lockdown In Punjab, Punjab Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com