- चंडीगढ़ महापौर चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है
- केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव में क्या हुआ
- AAP इस मुद्दे पर हाईकोर्ट जाएगी और नए सिरे से चुनाव की मांग करेगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) में भाजपा ‘गुंडागर्दी' में संलिप्त रही और आज का दिन ‘लोकतंत्र के लिए काला दिन' है. चंडीगढ़ महापौर चुनाव में मेयर समेत सभी तीन पदों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार की जीत और कांग्रेस-आप गठबंधन के उम्मीदवार की हार के बाद केजरीवाल की यह प्रतिक्रिया आई. आप नेता राघव चड्ढा ने भी चंडीगढ़ महापौर चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय जाएंगे और नये सिरे से चुनाव की मांग करेंगे.
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव में क्या हुआ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है. सभी ने देखा कि उन्होंने किस तरह वोट चुराए और अपने उम्मीदवार को बलपूर्वक जिताया. मुद्दा यह नहीं है कि महापौर कौन बनता है, लेकिन देश नहीं हारना चाहिए और लोकतंत्र नहीं हारना चाहिए. महापौर आते जाते रहते हैं, पार्टियां आती जाती रहती हैं.''
तीन शीर्ष पदों पर बीजेपी का कब्जा बरकरार
भाजपा ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में जीत हासिल की और तीन शीर्ष पदों पर कब्जा बरकरार रखा. इसे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने कांग्रेस समर्थित आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल की. सोनकर को 16 मत मिले, जबकि कुमार को 12 मत ही प्राप्त हुए. आठ मतों को अवैध घोषित कर दिया गया.
भाजपा के उम्मीदवार कुलजीत संधू और राजिंदर शर्मा क्रमशः वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए.
परिणाम से पता चलता है कि कुछ गड़बड़ है : केजरीवाल
इसके बाद केजरीवाल ने भाजपा पर सरेआम ‘गुंडागर्दी' करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर लोगों ने इसे मिलकर नहीं रोका, तो यह देश के लिए बहुत खतरनाक होगा. उन्होंने कहा, ‘‘आप-कांग्रेस गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत था और यह सीधा चुनाव था. आठ वोट या कुल वोटों का 25 प्रतिशत अवैध घोषित कर दिया गया. यह किस तरह का चुनाव था? महापौर चुनाव परिणाम से पता चलता है कि कुछ गड़बड़ है और बड़े पैमाने पर. वे राष्ट्रीय चुनावों में किसी भी हद तक जा सकते हैं.'
उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं पर निशाना साधने, पार्टियों को तोड़ने और सरकारों को गिराने के लिए कार्रवाई कर रही है.
केजरीवाल ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिल रहा. ‘इंडिया' गठबंधन मजबूत है. अगर चंडीगढ़ महापौर चुनाव ईमानदारी से कराए जाते, तो ‘इंडिया' गठबंधन ने आज अपनी पहली जीत दर्ज की होती.''
चुनाव प्रक्रिया पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल
आप नेता राघव चड्ढा ने भी चंडीगढ़ महापौर चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय जाएंगे और नये सिरे से चुनाव की मांग करेंगे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल की मौजूदगी में चड्ढा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया न केवल ‘असंवैधानिक और अवैध' थी, बल्कि देशद्रोह का भी कृत्य थी.
ये भी पढ़ें :
* INDIA अलायंस को एक और झटका? सपा ने यूपी में 16 लोकसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
* थोड़ा सा दबाव और U-टर्न ले लेते हैं... : नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर राहुल गांधी का तंज
* "आखिरी मौका, नहीं तो बीजेपी करेगी पुतिन की तरह शासन": खरगे ने दी चुनाव से पहले चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं