महाराष्ट्र (Maharashtra) में भाजपा (BJP) सभी मंदिरों को खोलने की लगातार मांग कर रही है. अपनी मांग के समर्थन में भाजपा ने आज राज्य व्यापी आंदोलन शुरू किया है. मंदिर खुलवाने के लिए अलग-अलग मंदिरों के सामने शंखनाद किया गया. वहीं भाजपा विधायक राम कदम सिद्धि विनायक मंदिर में जबर्दस्ती प्रवेश करेंगे. भाजपा लगातार इस बात को लेकर राज्य सरकार को घेर रही है कि सभी क्षेत्रों को कोविड के कारण लगी पाबंदियों में ढील दी जा रही है, लेकिन मंदिरों को नहीं खोला जा रहा है. भाजपा ने इसे हिंदुओं के साथ अन्याय बताते हुए मंदिर खुलवाने के लिए शंखनाद आंदोलन छेड़ दिया है.
भाजपा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रकोष्ठ की ओर से मुंबई और महाराष्ट्र के सभी मंदिरों को खुलवाने के लिए शंखनाद आंदोलन छेड़ा गया है. इस मौके पर नासिक में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटे और शंखनाद किया.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम सावन के पूरे महीने में मंदिर खोलने की मांग करते रहे, लेकिन ठाकरे सरकार का दिमाग ठिकाने नहीं है. इसलिए जनमाष्टमी के पावन अवसर पर सारे राज्य में शंखनाद हो रहा है, यह शंखनाद ठाकरे सरकार को आखिरी इशारा है कि तुरंत मंदिर खोलिए वरना उद्धव ठाकरे जी धर्म युद्ध के लिए तैयार हो जाइये.
भाजपा का आरोप है कि सरकार महाराष्ट्र में बार खोल सकती है, लेकिन मंदिर नहीं खोल रही है. यह हिंदुओं के साथ अन्याय है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं