Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 21 करोड़ 59 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 44 लाख 94 हजार से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 26 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,26,95,030 हो गई है. रविवार को समाप्त 24 घंटों (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 45,083 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 35,840 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 460 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 68 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.37 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या तीन लाख 18 हजार से अधिक है. मुंबई के मानखुर्द के एक बाल गृह में 18 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक सभी बच्चों को वाशी नाका के एक कोविड केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया दिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus