गुजरात (Gujarat) की आम आदमी पार्टी (AAP) इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया (Gopal Italia) की गिरफ्तारी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay singh) ने कहा कि, भाजपा (BJP) गुजरात में पाटीदार समुदाय से नफरत करती है. पटेल समुदाय के अपमान की यह पहली घटना नहीं है, उन्होंने हर मौके पर ऐसा किया है. उनका पटेल समुदाय को निशाना बनाने का इतिहास रहा है. आज गुजरात में हार के डर से एक युवा नेता के खिलाफ वीडियो बना रहे हैं.
संजय सिंह ने कहा कि, इटालिया के साथ हो रहे अन्याय को पूरा गुजरात देख रहा है. ऐसा बदला लेने की नीयत से किया गया है. बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पटेल समुदाय साथ आएगा. आम आदमी पार्टी के सांसद ने कहा कि मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं कि आप गुजरात में हार जाएंगे. यह राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की जांच नहीं है. यह पाटीदारों के खिलाफ भाजपा की नफरत है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने गुजरात की AAP इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया को आज हिरासत में ले लिया है. गोपाल इटालिया राष्ट्रीय महिला आयोग के समन पर आयोग के दफ्तर पहुंचे थे. वहां पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
गोपाल इटालिया को हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि जो लोग गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर रहे हैं उन्हें स्कूल चलाना नहीं आता. 27 साल में भी स्कूल नहीं ठीक कर पाए, गोपाल इटालिया उस पार्टी से आते हैं जो स्कूलों को अच्छा बना रही है.
गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा के आए गोपाल इटालिया ने इससे पहले आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष उन्हें जेल में डालने की धमकी दे रही हैं. इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है, मुझे धमका रहे हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय पहुंचे इटालिया ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी थी. ट्वीट में इटालिया ने लिखा था, "राष्ट्रीय महिला आयोग चीफ़ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही हैं. मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है? बीजेपी पाटीदार समाज से नफ़रत करती है. मैं सरदार पटेल का वंशज हूं. तुम्हारी जेलों से नहीं डरता. डाल दो मुझे जेल में. इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है. मुझे धमका रहे हैं."
इटालिया के इस ट्वीट पर AAP संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "पूरी बीजेपी, गोपाल इटालिया के पीछे क्यों पड़ी हुई है. "
इस मसले पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा था, 'आम आदमी पार्टी के बदमाश मेरे दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे हैं.' इस ट्वीट में रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, रेखा शर्मा ने कहा, "हमने उन्हें समन किया था लेकिन उनके साथ-साथ AAP के बहुत सारे वर्कर टोपी बैनर के साथ आए. इन लोगों ने हमारे ऑफिस के गेट को धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की. बाद में हमने पुलिस को बुलाकर इसकी जानकारी दी. वे गेट और बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा सकते थे. यहां आकर भी यह लोग ट्वीट कर रहे हैं जिससे लोग इंस्टिगेट होकर यहां पहुंचें और लॉ एंड आर्डर खराब हो. जो इनका मौखिक बयान है और इनका जो रिटर्न स्टेटमेंट है वह मैच नहीं कर रहा है. यह प्रॉपर जवाब नहीं दे रहे. हमने पुलिस को भी कहा है कि इनके खिलाफ एक्शन लिया जाए यह लॉ एंड आर्डर खराब करने की कोशिश कर रहे थे. मुझे अपनी जीवन पर खतरा लग रहा था. यह 100-150 लोग इकट्ठा करके धक्कामुक्की कर रहे थे. ये किस प्रकार के नेता हैं. इनको क्यों जरूरत थी झूठ बोलने की."
गौरतलब है कि बीजेपी ने कुछ दिनों पहले, गोपाल इटालिया का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वो पीएम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को लेकर बीजेपी, आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमलावर है. दूसरी ओर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोपाल इटालिया को नोटिस भेजा था और 13 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया था.
दिल्ली पुलिस के हिरासत में AAP नेता गोपाल इटालिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं