द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने पर देशभर में जश्‍न मनाएगी बीजेपी, आदिवासी वर्ग को दिया जाएगा बड़ा संदेश : सूत्र

राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए NDA की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला यशवंत सिन्‍हा से है.

द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने पर देशभर में जश्‍न मनाएगी बीजेपी, आदिवासी वर्ग को दिया जाएगा बड़ा संदेश : सूत्र

'संख्‍या बल' के कारण राष्‍ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है

नई दिल्‍ली :

Presidential Elections 2022:  आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के राष्ट्रपति बनने का बीजेपी जश्न मनाएगी. देशभर में यह जश्‍न मनाया जाएगा. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी देश के 1 लाख 30 हज़ार आदिवासी गांवों में द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाएगी. लगभग 15 हज़ार मंडलों में यह जश्‍न मनाया जाएगा. 21 जुलाई को जीत की घोषणा होने के बाद बीजेपी यह जश्‍न मनाएगी. 'संख्‍या बल' के कारण राष्‍ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है.  देश को पहली आदिवासी महिला मिलने का जश्‍न मनाया जाएगा और इसके जरिये आदिवासी वर्ग को बड़ा संदेश दिया जाएगा. 

राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए NDA की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा से है. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली केंद्र सरकार में सिन्‍हा विदेश और वित्‍त मंत्रालय की जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं. वे बीजेपी से नाता तोड़कर अब तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी. एनडीए में शामिल दलों के अलावा कुछ अन्‍य पार्टियों ने भी राष्‍ट्रपति चुनाव के दौरान द्रौपदी मुर्मू  का समर्थन करने का निर्णय लिया है, इसमें शिरोमणि अकाली दल, जनता दल सेक्‍युलर के अलावा बहुजन समाज पार्टी भी शामिल हैं. 

राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग के पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 16 जुलाई को सभी राज्यपाल और उपराज्यपाल को फेयरवेल रात्रिभोज देंगे. राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे यह रात्रिभोज होगा. 17 जुलाई को सभी राज्यपाल और उप राज्यपाल को उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू लंच देंगे. 

* लॉरेंस विश्नोई गैंग पर बड़ा खुलासा, सलमान खान को धमकाने की ऐसे चल रही थी प्लानिंग
* भारत में नए COVID-19 केसों में 19 फीसदी उछाल, पिछले 24 घंटे में 20,139 नए मामले
* बिगड़ सकती है बाढ़ की स्थिति, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं 22 नदियां, 8 राज्यों में अलर्ट

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुंबई में द्रौपदी मुर्मू की बैठक, समर्थन के बाद भी उद्धव गुट को न्योता नहीं