महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह (Param Bir Singh) द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख ( Anil Deshmukh) पर लगाए गए आरोपों की जांच की कमान एक पूर्व जज को सौंपी गई है. सेवानिवृत्ति न्यायाधीश कैलाश उत्तमचंद चांदीवाल इस मामले की जांच करेंगे. उन्हें 6 महीने में जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी. वहीं, इस मामले में भाजपा प्रवक्ता राम कदम (Ram Kadam) ने सवाल उठाते हुए गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा, "गृहमंत्री के पद पर रहते हुए, गृहमंत्री के खिलाफ जांच कराया जा रहा क्या यह जांच निष्पक्ष होगा? इसलिए गृहमंत्री इस्तीफा दें." भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 6 महीने में रिपोर्ट सौपने को कहा है, क्या 6 महीने में यह ठंडे बक्से में डालने की कोशिश है?
100 करोड़ रुपये वसूली के आरोपों पर अनिल देशमुख के खिलाफ न्यायिक जांच की कमान इस पूर्व जज को मिली
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित एक सदस्यीय न्यायिक समिति (Judicial Inquiry) की जिम्मेदारी ये देखना है कि क्या परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने 20 मार्च को लिखे अपने पत्र में आरोपों की पुष्टि के लिए कोई सबूत दिया है या नहीं? एसीपी संजय पाटिल और एपीआई सचिन वाजे (Sachin Vaze) से मिली जानकारी के आधार पर अगर मंत्री या उनके अन्य कर्मचारियों के खिलाफ जांच की कोई जरूरत हो तो सिफारिश करना.
"हर बात को सार्वजनिक करना जरूरी नहीं": शरद पवार से मुलाकात पर बोले अमित शाह
मालूम हो कि मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद आईपीएस परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे. परमबीर सिंह ने कहा था कि देशमुख ने कई पुलिस अधिकारियों को हर माह 100 करोड़ रुपये की वसूली का निर्देश दे रखा था. उनके इस आरोपों के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया था. देशमुख पर पद से इस्तीफा देने का दबाव भी थी.
महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (Maharashtra Vikas Aghadi) की सरकार के सहयोगी दलों शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच कई दौर की मंत्रणा भी हुई. ये फैसला हुआ कि एनसीपी नेता देशमुख त्यागपत्र नहीं देंगे और उन पर लगे आरोपों की न्यायिक जांच कराई जाएगी. हालांकि महाराष्ट्र में संकट फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है. देशमुख पर शिवसेना के मुखपत्र सामना में निशाना साधा गया तो उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी.
उधर, एनआईए (NIA) मुकेश अंबानी और मनसुख हिरेन की हत्या के मामलों की जांच कर रही है. एनआईए ने रविवार को एपीआई सचिन वाजे ( Sachin Vaze Case) को बांद्रा की मीठी नदी ले जाकर गोताखोरों की मदद से डीवीआर, लैपटॉप समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए थे. मुंबई में मीठी नदी से मिली नम्बर प्लेट (MH20FP1539) औरंगाबाद की एको कार की है.औरंगाबाद में रहने वाले विजय मधुकर नाडे ने बताया कि उनकी मारुति 16 नवंबर 2020 को चोरी हो गई थी. इसकी उन्होंने लिखित शिकायत भी की थी लेकिन अब तक उनकी कार का कुछ पता नही चला है. औरंगाबाद छत्रपति नगर के विजय नाडे जालना में समाज कल्याण विभाग में क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं.
Video : महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मिले रामदास अठावले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं