विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2019

सरकार गठन पर बोली BJP, कहा- महाराष्ट्र में हम शिवसेना के साथ 'आराम से' सरकार बनाएंगे

पार्टी प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने कहा कि 105 अपने विधायकों के अलावा भाजपा के पास 15 निर्दलीय विधायकों का साथ है.

सरकार गठन पर बोली BJP, कहा- महाराष्ट्र में हम शिवसेना के साथ 'आराम से' सरकार बनाएंगे
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • भाजपा ने कहा कि उसके पास 15 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है
  • मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर आमने-सामने है बीजेपी-शिवसेना
  • कहा- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नई सरकार में शीर्ष पद पर बने रहेंगे
मुंबई:

महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इकाई ने सोमवार को कहा कि उसके पास 15 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह शिवसेना के साथ मिलकर अगली सरकार ‘आराम' से बना लेगी. बता दें, भाजपा का यह बयान शिवसेना द्वारा सरकार में बराबर साझेदारी और मुख्यमंत्री पद पूरे कार्यकाल के आधे-आधे समय में बाटंने की मांग के बीच आया है. पार्टी प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने कहा कि 105 अपने विधायकों के अलावा भाजपा के पास 15 निर्दलीय विधायकों का साथ है.

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर जारी खींचतान के बीच शिवसेना की चेतावनी- 'BJP हमें मजबूर नहीं करे कि हम...'

श्वेता शालिनी ने कहा, ‘भाजपा के टिकट की इच्छा रखने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जो निर्दलीय के रूप में चुनाव जीत चुके हैं. उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दिया है.' शालिनी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि शिवसेना को साथ लेकर भाजपा आराम से सरकार बना लेगी.' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नई सरकार में शीर्ष पद पर बने रहेंगे. 

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी का बड़ा बयान, कहा- हमारे पास लगभग 122 विधायक, CM हमारा था और रहेगा

बता दें, महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं. इस तरह दोनों पार्टियों ने मिलकर 161 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती. 

VIDEO: सीएम पद के लिए बीजेपी और शिवसेना में खींचतान जारी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Shiv Sena, BJP Shiv Sena In Maharashtra, Maharashtra Governement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com