विज्ञापन

सबूत तो जेब में रखे होने चाहिए, राष्ट्रपति को क्यों नहीं दिए; राहुल गांधी पर खूब भड़की भाजपा

बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति के पास गए, लेकिन बेसिक प्रोटोकॉल भूल गए हैं. इसके अलावा उन्होंने CJP के आंदोलन पर भी निशाना साधा.

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और CJP पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
  • बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी और CJP पर निशाना साधा.
  • संबित पात्रा ने कहा कि वोट चोरी की बात करते हैं, लेकिन राष्ट्रपति को वोट चोरी के सबूत क्यों नहीं दिए.
  • संबित पात्रा ने ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा 'एक नालायक नेता ने राष्ट्रपति महोदया को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की है. अराजक नेता ने कहा कि हम वोट चोरी के आरोप लेकर राष्ट्रपति के पास गए थे और उन्होंने इसे मान लिया. भारत के संविधान का यह बेसिक प्रोटोकॉल है कि यदि कोई अपना ज्ञापन लेकर जाता है तो उसे राष्ट्रपति स्वीकार करते हैं. उसे ही गलत ढंग से पेश कर रहे हैं. राष्ट्रपति ने सबूत मांगे तो कह रहे हैं कि हम देंगे. आखिर आप लोग सबूत लेकर क्यों गए थे. जब आप बीते एक साल से कह रहे हैं कि चुनाव आयोग से दिक्कत है और यह सब सवाल हैं तो फिर सबूत लेकर क्यों नहीं गए. सबूत तो हर वक्त आपकी जेब में होना चाहिए.'

'उपचुनाव के नतीजों पर क्यों नहीं बोला वोट चोरी हुआ'

राष्ट्रपति से मिलने के बाद राहुल गांधी ने झूठ बोला. संबित पात्रा ने कहा कि कल 4 सीटों के नतीजे आए और सभी पर भाजपा और एनडीए की जीत हुई. ये लोग जब अदालत में प्रदर्शन की मांग के लिए गए तो वहां वोट चोरी की बात क्यों नहीं की. इन लोगों ने क्यों नहीं कहा कि वोट चोरी हुई है. इन लोगों ने क्यों नहीं कहा कि वोट चोरी हो गई है और हमारा पड़ा नेता गौरव गोगोई हार गया. 

ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी पर निशाना

संबित पात्रा ने कहा 'कल ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और अरविंद केजरीवाल निकल कर आए थे. अभिषेक बनर्जी ने दावा किया था कि रेजीनगर के बूथ नंबर 109 में रजिस्टर्ड वोटर 772 हैं और भाजपा को अकेले ही 909 वोट मिल गए. यह कितनी हैरानी की बात है. अरविंद केजरीवाल ने तो कह दिया कि ईवीएम टैंपरिंग हो गई है. हमें इसका सबूत मिल गया है. वहां रजिस्टर्ड वोटर ही 1109 हैं. इसकी जानकारी चुनाव अधिकारी ने दी. ये सब लोग जानते हैं कि यह सब फेक था. लेकिन कैसे फर्जी खबरों के जरिए उपद्रव मचाया जाए. इसका षड्यंत्र ये लोग रच रहे हैं. इनका हाल यह है कि यदि नरेंद्र मोदी कह दें कि सांस लेना जरूरी है तो ये लोग अपनी नाक ही न बंद कर लें.

'आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गुत्थमगुत्थी'

संबित पात्रा ने सीजेपी के प्रदर्शन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा 'कुछ दिनों पहले कांग्रेस पार्टी ने बंद बुलाया था, आज कुछ दूसरे तत्वों ने प्रदर्शन किया है. 12 तारीख को एक और प्रदर्शन बुलाया गया है. एक कालखंड में किस तरह से भारत में  स्थितियों को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, मगर उसके पीछे के नीयत को भी समझिए. अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता है कि किसे श्रेय मिले. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में गुत्थमगुत्थी चल रही है. जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, टीवी पर जो दिख रहा है और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर जंतर-मंतर को दिखाया जा रहा है, वो भारत की कहानी नहीं है. भारत शांत है भारत सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है मगर दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व जिस तरह से अराजकता कर रहे हैं, वो कुछ दिनों से हम देख रहे हैं मगर आज मैं आपको कह सकता हूं कि आज अराजक तत्वों का जो फेल कार्यक्रम हम देख रहे हैं. वो पूरी तरह से धव्स्त हो चुका है.'

यह कोशिश थी कि भारत को बंधक बनाया जाए, राजधानी को बंधक बनाया जाए, कोशिश थी कि यहां आगजनी और मारपीट हो, यहां सड़कों पर लड़ाई हो मगर आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है. जिस तरह लोकतंत्र ने आज दिल्ली में प्रदर्शन किया है और जिस तरह से सारा विषय कंट्रोल में हैं, मैं यह दोहराना चाहता हूं कि अराजकतावादी विफल हो गए और उनका यह कार्यक्रम नहीं चलने वाला है.'

ये भी पढ़ेंः शिवराज सिंह चौहान, नितिन नवीन...CJP आंदोलन पर सुबह-सुबह भाजपा के दिग्गजों ने संभाला मोर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambit Patra, CJP Protest, Delhi CJP Protest, Delhi Cjp Protest News, Sambit Patra Congress Toolkit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com