विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2024

BJP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट, दलबदलुओं को मिला टिकट

पार्टी की ओर से जारी इस सूची में ओडिशा के लिए तीन, पंजाब के लिए छह और पश्चिम बंगाल के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए हैं. इस सूची में दलबदलुओं को वरीयता दी गई है.

BJP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट, दलबदलुओं को मिला टिकट
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की. पार्टी ने पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमृतसर से टिकट दिया है.पार्टी की ओर से जारी इस सूची में ओडिशा के लिए तीन, पंजाब के लिए छह और पश्चिम बंगाल के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए हैं. इस सूची में दलबदलुओं को वरीयता दी गई है.

हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में आए सुशील रिंकू को पंजाब के जालंधर सीट से तथा कांग्रेस का दामन छोड़कर इस पार्टी में शामिल रवनीत सिंह बिट्टू एवं परनीत कौर को क्रमश: लुधियाना और पटियाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भर्तृहरि महताब को ओडिशा के कटक से टिकट दिया गया है. वह कटक से निवर्तमान सांसद और बीजद के संस्थापक सदस्य हैं.

उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से टिकट गंवाने वाले हंस राज हंस को भाजपा ने पंजाब के फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया है. पश्चिम बंगाल की वीरभूम संसदीय सीट से भाजपा ने पूर्व आईपीएस अधिकारी देवाशीष धर को टिकट दिया है. पार्टी ने झाड़ग्राम से प्रणत टुडू को उम्मीदवार बनाया है.

ओडिशा के जाजपुर से रवीन्द्र नारायण बेहरा और कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही को उम्मीदवार बनाया गया है. भाजपा ने अब तक 411 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच होने हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loksabha Elections 2024, Elections, BJP, BJP 8th Loksabha List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com