विज्ञापन
20 days ago

Himachal Nagar Nigam Election Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश की 4 से तीन नगर निगमों में बीजेपी को जीत मिली है. मंडी नगर निगम के कुल 14 वार्डों में से 12 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली, धर्मशाला की कुल 17 में से 11 तो सोलन की कुल 17 में 10 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है. एक मात्र पालमपुर में कांग्रेस को जीत मिली है. पालमपुर की कुल 15 में 11 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है. 4 में 3 नगर निगमों में बीजेपी को मिली जीत को पार्टी ने विकास और सुशासन की जीत बताया है.  

हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने एक्स पोस्ट में लिखा- नगर निगम चुनावों में 4 में से 3 नगर निगमों में मिली यह सफलता भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है. भाजपा की यह प्रचंड जीत विकास और सुशासन की जीत है. हिमाचल की जनता ने कांग्रेस सरकार की राजनीति को नकारते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर एक बार फिर अटूट विश्वास जताया है.

प्रदेश में 63 वार्डों पर चुनाव हुए जिसमें से 37 में भाजपा ने जीत हासिल की तो 23 पर कांग्रेस को जीत मिली 23 में से 11 तो पालमपुर में ही मिली वहीं तीन निर्दलीय भी जीते हैं.

  • धर्मशाला नगर निगम रिजल्ट: यहां पर 17 वार्डों पर चुनाव हुए. जिसमें से भाजपा ने 11 पर जीत हासिल की कांग्रेस को 5 सीटें मिली तो 1 पर निर्दलीय प्रत्याशी में क़ब्ज़ा किया. 
  • पालमपुर नगर निगम रिजल्ट: यहां 15 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें 11  सीटों पर कांग्रेस ने क़ब्ज़ा कर नगर निगम पर क़ब्ज़ा किया वहीं भाजपा को मात्र 4 सीट यहाँ पर मिली 
  • मंडी नगर निगम रिजल्ट: यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है वहीं 14 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें से 12 पर भाजपा ने जीत हासिल की तो कांग्रेस की झोली  में मात्र 1 सीट आई और एक निर्दलीय  विजयी हुए है यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है 
  • सोलन नगर निगम रिजल्ट: यहां 17 वार्डों में चुनाव हुए थे जिसमें से 10 पर भाजपा ने क़ब्ज़ा किया 6 पर कांग्रेस जीती तो एक सीट पर निर्दलीय विजयीहुए हैं 

इन चुनावों को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है. 17 मई को नगर निगम की 51 सीटों के लिए मतदान हुआ था. इसके लिए 69.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

Himachal Municipal Election Result 2026 LIVE Updates:

Sonal Nagar Nigam Election Result: नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित

नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए. यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी. 
वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट सपरून वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीलम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना ठाकुर को 164 मतों से पराजित किया. अर्चना ठाकुर को 530, नीलम को 694 तथा नोटा को 09 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1233 रहा.
वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुषमा शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वतंत्र उम्मीदवार रमेश चंद को 13 मतों से पराजित किया. रमेश चंद को 778, सुनील कुमार साहनी को 110, सुषमा शर्मा को 791 तथा नोटा को 12 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1691 रहा.
वार्ड नम्बर-03 कथेड़ वार्ड में स्वतंत्र उम्मीदवार गौरव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी सरदार सिंह ठाकुर को 163 मतों से पराजित किया. गौरव को 450, दीपिन बख्शी को 96, सरदार सिंह ठाकुर को 287, पियूष गर्ग को 258 तथा नोटा को 07 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1098 रहा.
वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोहित भारद्वाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता ठाकुर को 213 मतों से पराजित किया. राकेश कुमार को 61, रोहित भारद्वाज को 637, संगीता ठाकुर को 424 तथा नोटा को 12 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1134 रहा.
वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी गीतांजलि शर्मा को 200 मतों से पराजित किया. गीतांजलि शर्मा को 254, प्रियंका को 454 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 714 रहा.
वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा साहनी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी सत्या वर्मा को 212 मतों से पराजित किया. रेखा साहनी को 654, सत्या वर्मा को 442 तथा नोटा को 11 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1107 रहा.
वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी पूजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक ठाकुर को 168 मतों से पराजित किया. अशोक ठाकुर को 318, पूजा को 486, मनोज कुमार को 248, मुकेश वर्मा को 81, रविन्द्र कंवर पाल को 48, राम पाल को 29 तथा नोटा को 09 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1219 रहा.
वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी पूनम को 16 मतों से पराजित किया. पूनम को 664, सुरेन्द्र कुमार को 680 तथा नोटा को 08 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1352 रहा.
वार्ड नम्बर-09 मधुबन कॉलोनी वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी शर्मा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सलिता शर्मा को 223 मतों से पराजित किया. मीनाक्षी शर्मा को 637, सलिता शर्मा को 414 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1066 रहा.
वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अंकुश सूद ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी वीरेन्द्र सूद को 80 मतों से पराजित किया. अंकुश सूद को 597, वीरेन्द्र को 517 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1129 रहा.
वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरिता ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी हेमा शर्मा को 130 मतों से पराजित किया. सरिता को 665, हेमा शर्मा को 535 तथा नोटा को 19 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1219 रहा.
वार्ड नम्बर-12 सनी साईड वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका अग्रवाल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वतंत्र उम्मीदवार ऊषा शर्मा को 70 मतों से पराजित किया. ईश्वर दत्ता को 335, ऊषा शर्मा को 349, प्रियंका अग्रवाल को 419 तथा नोटा को 08 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1111 रहा.
वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की मीरा आनन्द को 37 मतों से पराजित किया. नरेन्द्र कुमार को 563, मीरा आनन्द 526 तथा नोटा को 11 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1100 रहा.
वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी सुलक्षणा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीना को 510 मतों से पराजित किया. मीना को 268, सुलक्षणा को 778 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1052 रहा.
वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी अभिषेक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनय भगनाल को 88 मतों से पराजित किया. अभिषेक को 568, विनय भगनाल को 480 तथा नोटा को 04 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1052 रहा.
वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा ने अपनी निकटम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अनीता कुमारी को 524 मतों से पराजित किया. अनीता कुमारी को 354, सीमा को 878 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1247 रहा.
वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अरुणा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी तरुणा शर्मा को 343 मतों से पराजित किया. अरुणा को 877, तरुणा शर्मा को 534 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए. यहां कुल मतदान 1426 रहा.

Himachal Nagar Nigam Result Live: हिमाचल की चार में तीन नगर निगमों में बीजेपी को जीत

हिमाचल प्रदेश की 4 से तीन नगर निगमों में बीजेपी को जीत मिली है. मंडी नगर निगम के कुल 14 वार्डों में से 12 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली, धर्मशाला की कुल 17 में से 11 तो सोलन की कुल 17 में 10 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है. एक मात्र पालमपुर में कांग्रेस को जीत मिली है. पालमपुर की कुल 15 में 11 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है. 4 में 3 नगर निगमों में बीजेपी को मिली जीत को पार्टी ने विकास और सुशासन की जीत बताया है.  

हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने एक्स पोस्ट में लिखा- नगर निगम चुनावों में 4 में से 3 नगर निगमों में मिली यह सफलता भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है. भाजपा की यह प्रचंड जीत विकास और सुशासन की जीत है.
हिमाचल की जनता ने कांग्रेस सरकार की राजनीति को नकारते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर एक बार फिर अटूट विश्वास जताया है.

Palampur Nagar Nigam Result Live: पालमपुर में 15 में 11 वार्डों में कांग्रेस, 4 पर बीजेपी को मिली जीत

नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी कुल 15 वार्डों में कांग्रेस ने 11 वार्डों पर किया कब्जा. जबकि भाजपा मात्र चार ही सीटों पर काबिज हो पाई.  

  1. वार्ड 1 के पड़े कुल 1551 मतों में से  लोहना से इंद्र पाल (कांग्रेस) 858 मत लेकर जीते,  हुक्मन सिंह (भाजपा) को 649 मत  राहुल पीटर (निर्दलीय) को 34 जबकि नोटा को 10 मत मिले.  
  2. वार्ड 2 में पड़े कुल 958 मतों में से राधा सूद (कांग्रेस) 533 मत लेकर जीती जबकि  पूजा शर्मा (भाजपा) को 419 मत मिले. यहां पर नोटा को 6 मत मिले.  
  3. वार्ड 3 में पड़े कुल 1501 वोटों में से रणजीत कौर (कांग्रेस) को 1019 वोट लेकर जीती जबकि  प्रीति राणा (भाजपा) को 474 मत वहीं नोटा को आठ वोट मिले. 
  4. वार्ड 4 में पड़े कुल 1083 मतों में से शैलजा चौहान (कांग्रेस) को 598 मत लेकर विजयी रही, वहीं अनीषा शर्मा (भाजपा) को 473 मत मिले. यहां पर नोटा को 12 मत पड़े.  
  5. वार्ड 5 में पड़े कुल 1372 मतों में से रविंद्र कुमार (कांग्रेस) 615 वोट  लेकर विजयी  रहे. अनीष नाग (भाजपा) को 399 संजीव कुमार (निर्दलीय) 348मत मिले.  
  6. वार्ड 6 में पड़े कुल 1494 मतों में से कविता मिन्हास (कांग्रेस)  719 मत लेकर जीती, मुनीषा शर्मा (भाजपा) को 663 सोनिया शर्मा (निर्दलीय) को 100 जबकि नोटा को 12 मत मिले. 
  7. वार्ड सात बिंद्रावन  में कुल पड़े 1745 मतों में से सविता राठौर (कांग्रेस) 1062 मत लेकर विजयी रही.  मंजू बाला (भाजपा) को 665 व नोटा को 18 वोट मिले.  
  8. वार्ड 8 खलेट में कुल पड़े 1776 मतों में से  रितेश ठाकुर (कांग्रेस) 955 वोट लेकर विजयी रहे , सुरेंद्र ठाकुर (भाजपा) को 821 जबकि नोटा को 16 मत मिले.  
  9. वार्ड 9 में कुल पड़े 1274 मतों में से  मीनू देवी (भाजपा) 701 वोट लेकर विजयी रही. जबकि कमलेश कुमारी (कांग्रेस) को 562 और नोटा को 11 वोट मिले. 
  10. वार्ड 10 में पड़े कुल 1454 मतों में से  नीलम मलिक (कांग्रेस) 959 वोट लेकर विजयी रही. जबकि सुमन कटोच (भाजपा) को 486 और नोटा को 9 वोट मिले.  
  11. वार्ड 11 में पड़े कुल 1424 वोटों में से   किरना देवी (भाजपा) 768वोट लेकर विजयी रही. जबकि प्रमिला देवी (कांग्रेस) को 639 और नोटा को 17 वोट मिले.  
  12. वार्ड 12 कुल पड़े 1199 वोटों में से  ललित शर्मा (भाजपा) को 733 व निशा देवी (कांग्रेस) को 451 वोट मिले जबकि नोटा को 15 वोट मिले. 
  13. वार्ड 13 में पड़े कुल  1921 वोटों में से अर्चना (कांग्रेस) 1022 वोट लेकर विजयी रही. जबकि वर्षा कुमारी (भाजपा) को 890 और नोटा को 9 वोट मिले.  
  14. वार्ड 14 में पड़े कुल 1730 वोटों में से  मोनिका शर्मा (भाजपा) 898 मत लेकर विजयी रही. जबकि अनीता देवी (कांग्रेस) को 812 और नोटा को 20 वोट पड़े. 
  15. वार्ड 15 में पड़े कुल 1030 वोटों में से कांग्रेस के राज कुमार 505 वोट लेकर विजयी रहे जबकि भाजपा की लता देवी को 456, निर्दलीय संतोष कुमार को 59 और नोटा  नोटा को 10 वोट मिले.

Sonal Nagar Nigam Result Live:सोलन नगर निगम के 17 वार्डों का नतीजा

सोलन नगर निगम के 17 वार्डों का नतीजा सामने आ गया है. सोलन नगर निगम में 17 वार्डों में से भाजपा 10 सीटें जीती है. जबकि कांग्रेस 6 सीटें और एक निर्दलीय की जीत हुई है. देखें सोलन के किस वार्ड में कौन जीते.

वार्ड 1 : नीलम की जीत, भाजपा

वार्ड 2 : सुषमा, भाजपा

वार्ड 3 : निर्दलीय, गौरव

वार्ड 4 : रोहित भारद्वाज, भाजपा

वार्ड 5 : प्रियंका पांजा, भाजपा

वार्ड 6 : रेखा साहनी, भाजपा

वार्ड 7 : पूजा, कांग्रेस

वार्ड 8 : सुरेंद्र, भाजपा

वार्ड 9 से कांग्रेस की मीनाक्षी जीती

वार्ड 10 से कांग्रेस के अंकुश सूद जीते

वार्ड 11 से बीजेपी की सरिता जीती

वार्ड 12 से बीजेपी की प्रियंका अग्रवाल जीती

वार्ड 13 से कांग्रेस से नरेंद्र कुमार जीते

वार्ड 14 से कांग्रेस की सुलक्षणा जीती

वार्ड 15 से बीजेपी के अभिषेक ठाकुर जीते

वार्ड 16 से सीमा बीजेपी जीती

वार्ड 17 से अरुणा कांग्रेस जीती

हिमाचल पंचायती राज चुनाव में भाजपा ही भाजपा: जयराम ठाकुर

हिमाचल के पूर्व सीएम और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल में मिली जीत पर एक एक्स पोस्ट में लिखा- पंचायती राज चुनाव में सराज विधानसभा क्षेत्र की 78 में से 66 पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त कर जनता के विश्वास और समर्थन को मजबूती से स्थापित किया है. सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे.

यह परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी सोच पर अपना भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस के भ्रामक दावों और झूठे प्रचार को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के दावे भी इन चुनाव परिणामों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं. जनता का जनादेश स्पष्ट है और आने वाले समय में भी प्रदेश विकास एवं सुशासन की राजनीति को ही समर्थन देगा.

Himachal Nagar Nigam Result Live: जयराम ठाकुर बोले- प्रदेश की जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकना चाहती है

नगर निगम चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी जीत पर हिमाचल के पूर्व सीएम और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है. जयराम ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है. इसकी शुरुआत नगर-निगम और पंचायत चुनाव से हो चुकी है. मंडी नगर निगम की 14 में मात्र एक सीट कांग्रेस जीत सकी है. विधानसभा में भी 10 में से कांग्रेस को सिर्फ एक ही मिली थी. अगले चुनाव में हम वो एक सीट भी नहीं हारेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मंडी भाजपा की थी, है और रहेगी. जयराम ठाकुर ने मंडी, धर्मशाला और सोलन के वोटरों को शुक्रिया भी कहा.

Solan Nagar Nigam Result Live: सोलन नगर निगम के 8 वार्डों का रिजल्ट जारी

सोलन नगर निगम के 8 वार्डों का रिजल्ट जारी हो चुका है. यहां वार्ड नंबर- 1, 2, 4, 5, 6 और 8 में भाजपा ने जीत हासिल की है. वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय तो वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस से जीत हासिल की है.
नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 8 में BJP के सुरेंद्र कुमार ने पूर्व मेयर और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूनम ग्रोवर को हरा दिया है.

सोलन नगर निगम के वार्ड 1 से BJP की नीलम जीती

वार्ड 2 से BJP की सुषमा शर्मा जीती

वार्ड 3 से निर्दलीय गौरव राजपूत जीते

वार्ड नं 4 BJP के रोहित भारद्वाज जीते

सोलन नगर निगम के वार्ड नं 5 से भाजपा की प्रियंका पांजा जीती

वार्ड नं 6 से भाजपा की रेखा साहनी जीती

सोलन से योगेश शर्मा का इनपुट

Palampur Nagar Nigam Result Live: पालमपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 8 सीटों पर किया कब्जा

पालमपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. हालांकि यहां बीजेपी का भी खाता खुल चुका है. पालमपुर वार्ड नंबर 9 से भाजपा की मीनू चुनाव जीत चुकी हैं.

  • वार्ड नंबर 1  कांग्रेस इंद्र पाल 858
  • वार्ड नंबर 2 कांग्रेस  राधा सूद  419
  • वार्ड नंबर 3 कांग्रेस रणजीत कौर 1019
  • वार्ड नंबर 4 कांग्रेस शैलजा चौहान 598
  • वार्ड नंबर 5 कांग्रेस रविंदर कुमार 615 
  • वार्ड नंबर 6 कांग्रेस  कविता मिन्हास 719
  • वार्ड नंबर 7 कांग्रेस सविता राठौर 1062
  • वार्ड नम्बर 8 कांग्रेस रितेश ठाकुर  955 
  • वार्ड नंबर 9  भाजपा की मीनू 701

Himachal Nagar Nigam Result Live: मंडी और धर्मशाला नगर निगम में बीजेपी बहुमत की तरफ

हिमाचल नगर निगम चुनाव में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती नजर आ रही है. मंडी और धर्मशाला नगर निगम में बीजेपी बहुमत की तरफ बढ़ रही है. दोनों जगहों पर बीजेपी का मेयर बनना करीब-करीब तय है. चुनाव से पहले मंडी में बीजेपी के ही मेयर थे, जबकि धर्मशाला में मेयर कांग्रेस के तो डिप्टी मेयर बीजेपी के थे.

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा बोले- जनता ने सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों को नकारा

भाजपा नेता एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश और भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है. सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम की 17 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर विजय प्राप्त कर चुकी है, जबकि कांग्रेस मात्र 5 सीटों पर सिमट गई है और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ है. यह परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जनता ने भाजपा के पक्ष में और कांग्रेस के खिलाफ अपना जनादेश दिया है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पिछले वर्षों में प्रदेश की जनता को केवल परेशान करने का कार्य किया है. कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है. जनता का यही असंतोष आज चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला की जनता ने विकास, सुशासन और जनहित की राजनीति पर विश्वास जताया है. यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चल रहे विकास कार्यों, गरीब कल्याण की योजनाओं और मजबूत नेतृत्व पर जनता की मुहर है. प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और भाजपा की कार्यशैली पर जनता ने एक बार फिर अपना भरोसा व्यक्त किया है.

उन्होंने सभी विजयी भाजपा प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और धर्मशाला की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए धर्मशाला के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी.

Mandi Nagar Nigam Result Live: मंडी नगर निगम परिणाम 2026: किस वार्ड में किस दल से कौन जीते?

मंडी नगर निगम परिणाम 2026: किस वार्ड में किस दल से कौन जीते? 

  • वार्ड 1, खालियार, आजाद प्रत्याशी अलकनंदा हांडा 
  • वार्ड 2 पुरानी मंडी बीजेपी सरिता हांडा 
  • वार्ड 3 पड्डल, बीजेपी निर्मल वर्मा 
  • वार्ड 4 नेला, कांग्रेस की नर्मदा मोहन
  • वार्ड 5 मंगवाई, बीजेपी की कृष्णा ठाकुर
  • वार्ड 6 सान्यार्ड, बीजेपी के  वीरेंद्र आर्य 
  • वार्ड 7 तलयाड़,  जितेंद्र गुलेरिया बीजेपी
  • वार्ड 8 पैलेस कॉलोनी 1, हरदीप कौर, बीजेपी 
  • वार्ड 9 पैलेस कॉलोनी 2,  बीजेपी से सुमन ठाकुर
  • वार्ड 10 सुहड़ा,  बीजेपी की नेहा 
  • वार्ड 11 समखेतर , जितेंद्र शर्मा, बीजेपी
  • वार्ड 12 भगवाहन,  गगन कश्यप 
  • वार्ड 13 थनेहड़ा, रजनी बीजेपी 

Himachal Nagar Nigam Result Live: धर्मशाला, मंडी के बाद सोलन में भी आगे चल रही बीजेपी

धर्मशाला, मंडी के साथ-साथ सोलन में भी बीजेपी आगे चल रही है. सोलन के 5 वार्डों में बीजेपी आगे चल रही है. कांग्रेस एक वार्ड पर तो दो वार्डों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं. कुल मिलाकर अभी तक सामने आए रुझाने के अनुसार हिमाचल के 4 नगर निगम में से तीन में बीजेपी आगे चल रही है.

Himachal Nagar Nigam Result Live: धर्मशाला के वार्ड 13, 14, 16 में किसकी हुई जीत

नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस के अनोज बिष्ट की जीत हुई. वहीं वार्ड नंबर 13 दाड़ी में भाजपा के हर्ष ओबरॉय और वार्ड नंबर 16 में भाजपा की अनुपम कटोच ने जीत हासिल की है. धर्मशाला से भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़ रहे पत्रकार प्रवीण भी चुनाव जीत गए.

Himachal Nagar Nigam Result Live: पालमपुर में कांग्रेस की बढ़त, जुटी भारी भीड़

पालमपुर में कांग्रेस अपनी बढ़त लगातार मजबूत करती जा रही है. यहां अभी कांग्रेस4-0 से आगे चल रही है. पालमपुर में काउंटिंग सेटर के बाहर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है. 

Himachal Nagar Nigam Result Live: धर्मशाला नगर निगम में नरेश कुमार, सुदेश शास्त्री जीते

धर्मशाला नगर निगम वार्ड नंबर 9 से आजाद प्रत्याशी नरेश कुमार जीते.

धर्मशाला नगर निगम वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी सुदेश शास्त्री जीते.

Himachal Nagar Nigam Result Live: धर्मशाला नगर निगम चुनावों कर नतीजे

धर्मशाला नगर निगम चुनावों कर नतीजे 

1 भाजपा रेखा देवी 263 

2 भाजपा शमशेर नेहरिया 676

3 आशा देवी भाजपा 368

4 नीनू शर्मा कांग्रेस 607

5 शैलजा कांग्रेस 627

6 करिश्मा छेत्री भाजपा 866

7 आशु भाजपा 356

8 प्रेरणा गुलेरिया भाजपा 551

Himachal Nagar Nigam Result Live: पालमपुर के तीन वार्डों पर कांग्रेस की जीत

  1. पालमपुर वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रपाल जीते.
  2. पालमपुर वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी राधा सूद की जीत.
  3. पालमपुर वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की रणजीत कौर की जीत.

Himachal Nagar Nigam Result Live: धर्मशाला, मंडी में BJP ने बढ़ाई बढ़त तो पालमपुर ने कांग्रेस चल रही आगे

  • धर्मशाला बीजेपी 6 तो कांग्रेस 2 वार्डों पर आगे  
  • मंडी में बीजेपी 6 तो कांग्रेस 1 पर आगे है. 
  • पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस 3 बीजेपी 0

Himachal Nagar Nigam Result Live: पुरानी मंडी वार्ड में भाजपा की सरिता 11 वोटों से जीती

हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. अभी तक सामने आए रिजल्ट में धर्मशाला में BJP ने ली 3-1 की लीड ली है. पालमपुर में कांग्रेस दो वार्डों पर जीत चुकी है. मंडी में भी बीजेपी आगे चल रही है. पुरानी मंडी वार्ड से भाजपा की सरिता हांडा ने 11 वोटों से चुनाव जीत लिया है.

Himachal Nagar Nigam Result Live: धर्मशाला में BJP 3 तो कांग्रेस एक वार्ड पर जीती

धर्मशाला में भाजपा तीन वार्डों पर जीत चुकी है. कांग्रेस ने एक वार्ड पर जीत हासिल की है. 

Himachal Nagar Nigam Result Live: अभी मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन में किस पार्टी के मेयर

अभी मंडी में भाजपा, पालमपुर में कांग्रेस, जबकि धर्मशाला और सोलन में कांग्रेस के मयर हैं. धर्मशाला और सोलन में बीजेपी के उपमेयर हैं. ऐसे में आज के नतीजे न केवल स्थानीय निकायों की दिशा तय करेंगे, बल्कि साथ ही साथ प्रदेश की बदलती राजनीतिक हवा का भी संकेत देंगे.

Himachal Nagar Nigam Result Live: कांग्रेस का खाता खुला, पालमपुर में एक वार्ड पर जीत

हिमाचल नगर निगम चुनाव की काउटिंग जारी है. कांग्रेस का खाता खुल चुका है. कांग्रेस ने पालमपुर के एक वार्ड पर जीत दर्ज की है.

Himachal Nagar Nigam Result Live: 17 मई को हुआ था मतदान

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम धर्मशाला, सोलन, पालमपुर और मंडी की 64 सीटों के लिए 17 मई को मतदान हुआ था. मतगणना आज सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है. दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी.

Himachal Municipal Election Result: हिमाचल नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जारी

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई. सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई. कई जगहों से शुरुआती रुझान भी आने लगे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Himachal Municipal Election Results, Himachal Civic Polls 2026, Dharamshala Mandi Solan Palampur Results, Himachal Live Updates, Municipal Election Result HP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com