विज्ञापन

महिला आरक्षण बिल के लिए दिल्ली में महिला सांसदों का प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं बांसुरी स्वराज

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

महिला आरक्षण बिल के लिए दिल्ली में महिला सांसदों का प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं बांसुरी स्वराज
  • महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में असफल होने पर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला.
  • मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और मोतीलाल नेहरू रोड से राहुल गांधी के घर तक प्रदर्शन किया गया.
  • प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाकर कांग्रेस पर नारी शक्ति का अपमान करने और धोखा देने का आरोप लगाया.

महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में गिरने के विरोध में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं और महिला सांसदों ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला. इस मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जो मोतीलाल नेहरू रोड पर इकट्ठा होकर राहुल गांधी के घर तक आक्रोश मार्च के लिए जुट रही हैं. प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए हुए थीं, जिन पर "नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान" और "नारी शक्ति के साथ कांग्रेस के धोखे के विरोध में मार्च" जैसे नारे लिखे हैं.

लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के पास विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया

राहुल गांधी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

बीजेपी महिला नेताओं ने कांग्रेस पर नारी शक्ति का अपमान करने और महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, सांसद और महासचिव कमलजीत सहरावत, सांसद बांसुरी स्वराज, जयपुर से सांसद मंजू शर्मा, पार्षद एवं उपाध्यक्ष योगिता सिंह और उपाध्यक्ष लता गुप्ता मौके पर मौजूद रहीं. जानकारी के अनुसार बीजेपी के नेता राहुल गांधी के आवास के पास प्रदर्शन कर सकते हैं. विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लोकसभा विपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

बांसुरी स्वराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान उनका पुतला जलाया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान BJP सांसद बांसुरी स्वराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा कि कल देश की जनता ने विपक्ष का जश्न देखा. वो विपक्ष जिसने देश की साधारण महिला के राजनीतिक मनसूबों को परास्त करने का दुस्साहस किया. कल देश के नागरिकों ने वो नजारा देखा जब महिलाओं के राजनीतिक आकांक्षाओं को विपक्ष ने एकजुट होकर कुचला...जिस जिसने कल इसका जश्न मनाया, उस एक-एक विपक्ष के नेता का चेहरा देश की जनता याद रखेगी...यह देश के हर युवा नागरिक का विषय है जो महिला का सम्मान करता है.
 

ये भी पढ़ें :  खुली छत, 40 डिग्री की तपती धूप, कंकाल सी निढाल महिला... वो तस्वीर जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Reservation Amendment Bill, Delhi BJP Protest, Delhi News, Rahul Gandhi, Delhi Women MP Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com