विज्ञापन
21 days ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Blog: आज 29 मई को देश-दुनिया की कई बड़ी घटनाओं पर लोगों की नजर रहेगी. ईरान-अमेरिका जंग के कारण मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर तो पूरी दुनिया की निगाहें बनी है. दूसरी ओर भारत में कर्नाटक में सीएम बदलने की कवायद चर्चाओं में है. कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब वहां डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इन दोनों बड़ी घटनाओं के अलावा शुक्रवार सुबह-सुबह यूपी के हमीरपुर में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज आंधी में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया, इसमें 6 लोगों की मौत हो चुकी है. देश दुनिया की तमाम बड़ी घटनाओं के लिए बने रहे NDTV के इस लाइव ब्लॉग के साथ. यहां हम आपको आज की हर बड़ी घटना के बारे में बताएंगे.

Breaking News Live Blog:

6 जून को होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, TMC की पहल पर कांग्रेस ने घटक दलों से शुरू किया संपर्क

इंडिया गठबंधन की बैठक छह महीने जून को हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक इसकी पहल टीएमसी ने की है और कांग्रेस को बैठक बुलाने का आग्रह किया. जिसके बाद गठबंधन के घटक दलों से संपर्क किया जा रहा है. फ़िलहाल डीएमके और आम आदमी पार्टी को छोड़ कर गठबंधन में बाक़ी सारी पार्टियां क़ायम हैं. हालांकि देखना होगा कि छह जून की बैठक में कौन-कौन से दल शामिल होते हैं.

देशभर में चल रहे Heat wave संकट का NGT ने लिया स्वतः संज्ञान

देशभर में चल रहे Heat wave संकट का NGT ने स्वतः संज्ञान लिया. NGT ने कहा बढ़ता तापमान देश का गंभीर पर्यावरणीय मुद्दा है. पर्यायवरण मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा दिल्ली, उप्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से जवाब मांगा है. 

इन मंत्रालय और राज्यों को हीट वेब के मद्देनजर क्या कार्ययोजना लागू की जा रही है इसको बताना होगा.

NGT ने कहा बढ़ती गर्मी स्वास्थ्य, जल उपलब्धता, वन्य जीव और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव डाल रही है.

शहरों में बढ़ते कंक्रीट इमारत, औद्योगिक गतिविधि और ऊर्जा के कारण तापमान बढ़ रहा है.

प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत बेहद गंभीर

प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता तीजन बाई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें मेडिकल आईसीयू में रखा गया है. डॉक्टरों ने उनमें फेफड़ों, खून का संक्रमण और एक्यूट किडनी इंजरी की पुष्टि की है.

आज के मेडिकल अपडेट के अनुसार, तीजन बाई का ब्लड प्रेशर लगातार कम बना हुआ है और शरीर में संक्रमण अब भी बना हुआ है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल केयर, पल्मोनोलॉजिस्ट और हेमेटोलॉजिस्ट समेत विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम उनकी निगरानी कर रही है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत बरकरार, अदालत ने खारिज HC के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्रयागराज POCSO केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को अग्रिम ज़मानत देने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार किया. ⁠हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज किया. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि  जुर्म होने के बाद क्या आप पुलिस स्टेशन गए. अदालत ने पूछा कि ⁠आपने पुलिस को इस बारे में क्यों नहीं बताया?

गर्मजोशी से राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, राज्यसभा आने के फैसले क्या हुई बात?

कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया आज दिल्ली में हैं. सुबह दस जनपथ पर सिद्धारमैया की सोनिया गांधी से भी मुलाकात हुई. उनकी राहुल गांधी के साथ भी मुलाकात हुई. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें राहुल गांधी और सिद्धारमैया एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच बैठक भी हुई. हालांकि सूत्रों का कहना है कि बैठक में सिद्धारमैया को राज्यसभा नहीं आने के फैसले पर पुनर्विचार करने को नहीं कहा गया है.

कर्नाटक में कल होगी CLP की बैठक, शामिल होंगे सभी विधायक

कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. राज्यपाल ने सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की प्रक्रिया तेज हो गई है. इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि बेंगलुरु में कल कांग्रेस लेजिस्टिव पार्टी (CLP) की बैठक होगी. इस बैठक में कर्नाटक में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल होंगे. बैठक शनिवार शाम हो सकती है. 

ट्विशा की मौत का राज, सास गिरिबाला से सीबीआई पूछेगी सवाल

भोपाल की चर्चित मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरिबाला को कई घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. अब सीबीआई उनसे इस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़े कई अहम और सीधे सवाल पूछ सकती है. जैसे-

घटना के दिन की परिस्थितियाँ....

घटना के समय घर (कटारा हिल्स) में कौन-कौन मौजूद था....

उस समय घर के अंदर क्या हो रहा था...

बहू ट्विशा और उनके बेटे समर्थ सिंह के बीच आखिरी बार बात कब हुई थ और घर में लगातार हो रहे विवाद या उत्पीड़न की वजह क्या थी......

अगर घर में सब कुछ सामान्य था, तो शादी के महज 5 महीने बाद ही ट्वीशा की मौत की नौबत कैसे आ गई....

कर्नाटक के राज्यपाल ने सिद्दारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार किया

कर्नाटक के राज्यपाल ने सिद्दारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है. सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान के कहने पर गुरुवार शाम सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि जब सिद्धारमैया ने इस्तीफा दिया, उस समय राज्यपाल वहां नहीं थे. ऐसे में सिद्धारमैया ने लोकभवन में राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा था. अब आज सुबह यह जानकारी सामने आई कि राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

राजौरी में सुरक्षाबलों ने बढ़ाई 'ऑपरेशन शेरावाली' की स्पीड, 7 दिन से आतंकियों की चल रही तलाश

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के गंभीर मुगलन के डोरी माल इलाके में चल रहे आतंकवाद-विरोधी अभियान का आज सातवां दिन है और सुरक्षा बलों ने घने जंगलों वाले इलाकों में अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF मिलकर "ऑपरेशन शेरावाली" चला रहे हैं। उन्होंने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर रखा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breaking And Latest News, US Iran War, Karanataka Cm Row, Karanataka CM Siddaramaiah, Hamirpur Bridge Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com