विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी, शिवराज बोले- किसानों को बदनाम न करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पराली जलाने में कमी पर पंजाब के किसानों की सराहना की और प्रदूषण के लिए किसानों को दोष न देने की बात कही.

पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी
  • शिवराज सिंह ने किसानों को प्रदूषण का एकमात्र कारण मानने को गलत बताया और अन्य कारणों की उपेक्षा पर चिंता जताई
  • पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी आई है, जिसके लिए किसानों की सराहना
  • किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करके पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए
मोहाली:

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदूषण के लिए सिर्फ किसानों को दोष दिया जाता है, अन्‍य कारणों को नजरअंदाज कर दिया जाता है. प्रदूषण सिर्फ पराली जलाने से नहीं होता है, दूसरी कारण भी उसके लिए जिम्‍मेदार होते हैं. शिवराज सिंह चौहान ने पराली जलाने की घटनाओं में 'ऐतिहासिक' कमी लाने के लिए पंजाब के किसानों की सराहना करते हुए कहा कि कृषकों को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के तहत दूसरी किस्त के रूप में 254.20 करोड़ रुपये जारी करने संबंधी मंजूरी पत्र सौंपा. 

पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी

शिवराज सिंह चौहान ने 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम के तहत मोहाली और लुधियाना के एक दिवसीय दौरे पर थे. पराली जलाने की घटनाओं में लगातार कमी लाने के पंजाब के प्रयासों की सराहना करते हुए चौहान ने कहा कि राज्य तेजी से देश के बाकी हिस्सों के लिए मिसाल बन रहा है. उन्होंने किसानों से पर्यावरण की रक्षा और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के तरीकों को अपनाना जारी रखने की अपील की है. 

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, "मैं आज पंजाब के किसानों को बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी आई है. मैं दुनिया से कहना चाहता हूं कि किसानों को बदनाम न करें. प्रदूषण के लिए किसान बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं हैं, इसके लिए अन्य कारक जिम्मेदार हैं. दरअसल, पंजाब के किसानों ने पूरे देश को रास्ता दिखाया है कि पराली न जलाएं, बल्कि उसका उचित प्रबंधन करें. जब यह पराली मिट्टी में मिल जाती है, तो जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ती है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है."

लिमिट में हो पेस्टिसाइड का इस्‍तेमाल

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी और उर्वरक खरीद के साथ जबरन अन्य उत्पाद देने में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की घोषणा की. चौहान ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों को जेल की सजा होगी. उन्होंने नकली कीटनाशकों और अन्य घटिया कृषि उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक सख्त नया कीटनाशक कानून लाने की भी घोषणा की. चौहान ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब के किसानों के जीवन और आजीविका को बेहतर बनाना होना चाहिए. इसी प्रतिबद्धता के तहत उन्होंने खुड्डियां को पीएम-आरकेवीवाई के तहत 254.20 करोड़ रुपये जारी करने संबंधी मंजूरी पत्र सौंपा. 

ये भी पढ़ें:- Gen Z को हिमालय बचाने का संदेश, शिवराज सिंह चौहान और आरुषि निशंक ने शुरू की ‘केदार ड्राइव 2026'

कृषि मंत्री ने कहा, "मैं आज भी खेती करता हूं, आपने मेरे वीडियो सोशल मीडिया पर देखें होंगे. मैं जानता हूं कि खेत में यूरिया का इस्‍तेमाल करने से नुकसान होता है. बिना यूरिया के इस्‍तेमाल के भी हम भरपूर फसल ले सकते हैं. पहले ऐसी ही खेती होती थी. लेकिन मैं आपसे ये नहीं कहूंगा कि यूरिया का इस्‍तेमाल मत कीजिए. हां, जरूरत से ज्‍यादा पेस्टिसाइड का इस्‍तेमाल करने से बचिए. खेतों के लिए जितना जरूरी है, उतने ही उर्वरक का इस्‍तेमाल किया जाना चाहिए. "

ये भी पढ़ें:- राहुल की एक्सपायरी डेट के जवाब में शिवराज ने दिया क्वॉलिटी टेस्ट में फेल होने का ताना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivraj Singh Chouhan, Punjab Farmers, Stubble Burning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com