- मामला सरकारी अस्पताल में दवा खरीद से जुड़ा हुआ है
- दिए गए सीबीआई जांच के आदेश
- सतर्कता विभाग की रिपोर्ट पर दिए जांच के आदेश
दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कथित शराब घोटाला (liquor Scam Case) मामले में कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब 'दवा घोटाला' मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं. यह आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Governor VK Saxen) ने दिए हैं. मामला सरकारी अस्पताल में दवा खरीद से जुड़ा हुआ है, जिसमें नियम तोड़ने के आरोप लगाए गए हैं.
"शराब घोटाले से भी बड़ा दवा घोटाला"
अब कथित 'दवा घोटाला' मामले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि यह शराब घोटाले से भी बड़ा दवाई घोटाला है. जब सीबीआई जांच करेगी तो इसमें भी कई लोगों के नाम सामने आएंगे. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिए गए सीबीआई जांच के आदेश
उपराज्यपाल ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी गई दवाओं में गड़बड़ी पाए जाने के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. इन अस्पतालों ने दवाई खरीदने में लापरवाही बरती और ये सरकारी और प्राइवेट लैब में टेस्टिंग में फेल पाई गईं.
सतर्कता विभाग की रिपोर्ट पर दिए जांच के आदेश
दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इन दवाओं को लेकर सतर्कता विभाग की रिपोर्ट पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर जांच करने के लिए कहा है.
तय मापदंडों पर खरी नहीं उतरी
बताया जा रहा है कि इन दवाओं की जब सरकारी और प्राइवेट लैब में जांच की गई तो तय मापदंडों पर खरी नहीं उतरी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल लोकसभा चुनावों से पहले केजरीवाल सरकार फिर से मुश्किलों में पड़ती दिखाई दे रही है.
"बीजेपी इसको लेकर आंदोलन चलाएगी"
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल भगोड़े किस्म के इंसान हैं. उन्होंने न ईडी का जवाब दिया और अब उनके रहते हुए दवाई घोटाला निकल के सामने आया है, उनको तुरंत अपने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए. दिल्ली बीजेपी इसको लेकर आंदोलन चलाएगी.
ये भी पढ़ें- कौन हैं पत्नी से मारपीट के आरोपों में फंसे विवेक बिंद्रा? जानें नेटवर्थ से लेकर सब्सक्राइबर्स तक सबकुछ
ये भी पढ़ें- "JDU का RJD में जल्द होगा विलय": गिरिराज सिंह ने किया दावा तो ललन सिंह बोले "ये उनका TRP स्टंट"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं