विवेक बिंद्रा एक बार फिर से मुश्किलों में फंस गए हैं. पिछले दिनों यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीपर संदीप माहेश्वरी के साथ उनकी बहस खुलकर सामने आई थी. संदीप ने विवेक पर लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था. इस मामले से वह उबरे ही थे कि अब विवेक (Motivational Speaker Vivek Bindra) की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. पत्नी ने विवेक पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विवेक बिंद्रा के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर सेक्टर 126 थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. बता दें कि विवेक बिंद्रा की शादी 6 दिसंबर को हुई थी. 14 दिसंबर को उनके खिलाफ थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई गई. शिकायत के मुकाबिक शादी के अलगे दिन यानी कि 7 दिसंबर को विवेक की उनकी मां के साथ बहस हो गई. बीच-बचाव के लिए पत्नी आगे आई तो विवेक ने उनके साथ मारपीट की. लड़ाई में उनको काफी चोट लगने की बात कही गई है.
ये भी पढ़ें-"पूरे शरीर पर चोट के निशान...": मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कौन हैं विवेक बिंद्रा?
विवेक बिंद्रा देश का बहुत ही जाना पहचाना नाम हैं. शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसने विवेक का नाम नहीं सुना हो. विवेक बिंद्रा एक फेमस इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं. इसके साथ ही वह बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर भी हैं. विवेक लोगों को सफल बिजनेस चलाने और मार्केटिंग के टिप्स देते हैं. उनके शोज और वीडियोज बहुत ही पॉपुलर हैं. लोग बिजनेस के गुर सीखने के लिए विवेक बिंद्रा को फॉलो करते हैं. यूट्यूबर पर भी विवेक काफी फेमस हैं. उनके यूट्यूब पर 21.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.
विवेक बिंद्रा के पास कितनी संपत्ति?
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के पास राजधानी दिल्ली में लग्जरी हाउस है साथ ही नोएडा में भी उनकी संपत्ति है. मोटिवेशनल शोज और वीडियोज से विवेक बिंद्रा अच्छी खास कमाई करते हैं. अगर उनकी नेथवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 1 मिलियन डॉलर की संपत्ति है. जानकारी के मुताबिक विवेक एक महीने में 40 से 50 लाख तक की कमाई करते हैं. उनकी सालाना इनकम 7 से 9 करोड़ रुपए है. अपनी कंपनी बड़ा बिजनेस से विवेक करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं. कंपनी बड़ा बिजनेस के तहत विवेक बिंद्रा लोगों को एक कोर्स करवाते हैं. इस कोर्स में वह लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुर सिखाते हैं. इसके लिए वह अच्छी रकम भी चार्ज करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं