तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी टीएमसी में वापसी के इच्छुक हैं क्योंकि भाजपा में उनका दम घुटने लगा है. घोष ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु की ''अपमानजनक टिप्पणियों'' के कारण पार्टी उन्हें वापस नहीं लेगी.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2020 में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह उन लोगों की टिप्पणियों का जवाब नहीं देते, जो भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी थे. बिधाननगर निकाय चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार सब्यसाची दत्ता को ''गिरगिट'' बताते हुए अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि दत्ता को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देना भाजपा की भूल थी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दत्ता ने 2019 में टीएमसी छोड़ दी थी और 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में हार का सामना करना पड़ा था और बाद में वह टीएमसी में लौट आए. भाजपा नेता शुभेंदु द्वारा दत्ता की आलोचना से जुड़े सवाल पर घोष ने कहा, ''शुभेंदु मानसिक अवसाद से पीड़ित हैं क्योंकि भाजपा में शामिल होने के पीछे जो उनके सपने थे, वे कुचल दिए गए हैं. हमारे पास जानकारी है कि वह उन दो-तीन अन्य नेताओं के साथ टीएमसी में वापस आना चाहते हैं, जिन्हें वह अपने साथ ले गए थे. लेकिन, शुभेंदु जैसे लोगों के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं.''
बंगाल: राज्य चुनाव आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे शुभेंदु अधिकारी, चुनाव में पुनर्मतदान की मांग
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं