- भाजपा की महिला नेता डॉ उदिता त्यागी अब जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर, मिला नया नाम ‘यति मां प्रत्यंगिरा गिरी’
- हरिद्वार में धार्मिक समारोह के दौरान हुई नियुक्ति, दो पीएचडी, भाजपा राजनीति और अब महामंडलेश्वर
- यति नरसिंहानंद गिरि की शिष्या को बड़ा धार्मिक दायित्व, महाकाली पीठ हनुमत धाम की पीठाधीश्वर भी घोषित
Dr Udita Tyagi Mahamandaleshwar: हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आयोजित धार्मिक समारोह में जूना अखाड़े ने बीजेपी नेता डॉ. उदिता त्यागी को महामंडलेश्वर घोषित किया. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि (Swami Avdheshanand Giri Maharaj) ने उनका विधिवत अभिषेक कर नया नाम ‘यति मां प्रत्यंगिरा गिरी' दिया. डॉ. उदिता त्यागी भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी रही हैं और महाकाली वाहिनी की राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं. उन्हें श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम, मुरादनगर का पीठाधीश्वर भी घोषित किया गया है.
विधि-विधान से हुआ महामंडलेश्वर पद का अभिषेक
हरिद्वार के हरिहर आश्रम में आयोजित समारोह में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने डॉ. उदिता त्यागी को महामंडलेश्वर पद की जिम्मेदारी सौंपी. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने सभी धार्मिक संस्कार संपन्न कराए और उन्हें नया नाम ‘प्रत्यंगिरा गिरी' दिया. बाद में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने घोषणा की कि अब उन्हें ‘महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी' के नाम से जाना जाएगा.
पूज्य दादा गुरु हरि गिरि जी महाराज पूज्य गुरुदेव यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के आशीर्वाद से आज आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य गुरुदेव स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने मुझे विधिवत संस्कार करके जूना अखाड़ा का महामंडलेश्वर नियुक्त किया।
— डॉ उदिता त्यागी (@druditatyagi) July 22, 2026
पूज्य गुरुदेव के द्वारा यति माँ प्रत्यंगिरा… pic.twitter.com/Ht51pTq0Gd
कौन हैं डॉ. उदिता त्यागी?
डॉ. उदिता त्यागी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं. वह भाजपा महिला मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. इसके अलावा वह महाकाली वाहिनी की राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं और पूर्व में स्वतंत्र निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं. शैक्षणिक दृष्टि से भी वह काफी चर्चित रही हैं. बताया जाता है कि उन्होंने दो विषयों में पीएचडी की है और अपने छात्र जीवन में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था. इसके अलावा वह ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विजेता भी रह चुकी हैं.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
डॉ. उदिता त्यागी ने स्वयं सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इस नियुक्ति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्हें यह दायित्व पूज्य दादा गुरु हरिगिरी महाराज, यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है और वह सनातन धर्म की सेवा के लिए समर्पित रहेंगी.
यति नरसिंहानंद गिरी की शिष्या हैं उदिता त्यागी
डॉ. उदिता त्यागी को यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की प्रमुख शिष्या माना जाता है. धार्मिक गतिविधियों और हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर वह लगातार सक्रिय रही हैं. जूना अखाड़े की ओर से उन्हें महामंडलेश्वर बनाए जाने को कई लोग उनकी धार्मिक सक्रियता और संगठनात्मक भूमिका से जोड़कर देख रहे हैं.
*हर हर महादेव*
— डॉ उदिता त्यागी (@druditatyagi) July 22, 2026
माया देवी मंदिर,हरिद्वार
22 जुलाई 2026
प्रेस विज्ञप्ति
*श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने सनातन की उग्रतम धारा को दिया बेमिसाल समर्थन*
*महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े का अभिन्न अंग_ आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी… pic.twitter.com/MHr8nJc9Qj
हनुमत धाम की पीठाधीश्वर भी घोषित
समारोह के दौरान यति नरसिंहानंद गिरी ने उदिता त्यागी को श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम, मुरादनगर का पीठाधीश्वर भी घोषित किया. अभिषेक के बाद उन्होंने अन्य संतों के साथ हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर और आनंद भैरव मंदिर में दर्शन किए तथा सनातन धर्म के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया.
यह भी पढ़ें : मैसूर में पत्नी और 2 बेटियों की हत्या के बाद कारोबारी ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखी अपनी अंतिम इच्छा
यह भी पढ़ें : 29 साल जेल में रहने वाले अब्दुल हमीद को राहत; 1996 बस बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की फांसी की सजा
यह भी पढ़ें : असम में बाढ़ ने मचाई तबाही; 24 घंटे में 21 मौतें, 5.64 लाख लोग प्रभावित; 872 गांव जलमग्न
यह भी पढ़ें : NEET रिजल्ट के बाद खान सर ने गर्दा उड़ा दिया; भोजपुरी सॉन्ग में स्टूडेंट्स के साथ लगी 'पंचायत', देखिए VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं