विज्ञापन

AI सम्मेलन जिनेवा में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. चिन्मय पंड्या कौन? ब्रिटेन से डिग्री लेकर देश लौटे 

जिनेवा में होने वाले वैश्विक एआई सम्मेलन में हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या भाजपा का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके लिए स्विट्जरलैंड रवाना हो गए. जानिए, कौन हैं डॉ. चिन्मय पण्ड्या?

AI सम्मेलन जिनेवा में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. चिन्मय पंड्या कौन? ब्रिटेन से डिग्री लेकर देश लौटे 
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या. (फोटो- @DrChinmayP)

हरिद्वार: देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित होने वाले एक प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं. 6 से 8 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र भारतीय हैं. यह सम्मेलन 'जिनेवा सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी' (GCSP) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. जिनेवा वैश्विक सम्मेलन में विश्वभर के नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, कूटनीतिज्ञ, संसदीय प्रतिनिधि, सुरक्षा विशेषज्ञ तथा मानवीय संगठनों के प्रमुख सहभागिता करेंगे. सम्मेलन का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से उत्पन्न हो रहे संभावित वैश्विक खतरों के समाधान के लिए साझा सुरक्षा मानकों तथा प्रभावी अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में ठोस विमर्श को आगे बढ़ाना है.

सबसे पहले जानिए कौन हैं डॉ. चिन्मय पण्ड्या?

डॉ. चिन्मय पंड्या देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, आध्यात्मिक विचारक और कूटनीतिज्ञ हैं. वे देश-दुनिया के मंचों पर भारतीय संस्कृति, आधुनिक विज्ञान और खासतौर पर एआई और मानव चेतना के समन्वय को लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. वर्तमान में वे देव संस्कृति विश्वविद्यालय (DSVV), हरिद्वार के प्रतिकुलपति हैं. साथ ही 'गायत्री परिवार' (शांतकिंज, हरिद्वार) के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं. डॉ. चिन्मय पण्ड्या एक योग्य चिकित्सक हैं. उन्होंने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित संस्थान से एमआरसीप्स की उपाधि ली और लंदन के वेस्ट मिडलैंड्स काउंसिल में मनोचिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं. वे अब तक कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड जैसी दुनिया की नामी यूनिवर्सिटियों में व्याख्यान दे चुके हैं. 

कौन है ये नटवरलाल? 36 साल तक देश के 300 नामी होटलों में मुफ्त में काटी मौज, कैसे पकड़ा गया

एआई सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर होगी चर्चा  

स्विट्जरलैंड रवाना होने से पहले प्रतिकुलपति डॉ. पंड्याने बताया कि सम्मेलन में अमेरिका, चीन, यूरोपीय संघ, भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित विभिन्न देशों द्वारा एआई सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों व साझा मानकों पर विचार किया जाएगा. इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े गंभीर वैश्विक जोखिमों पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट 'द एसेंशियल कन्वर्जेंस: ग्लोबल कॉम्पैक्ट ऑन एक्सट्रीम एआई रिस्क्स' का विमोचन भी किया जाएगा. इस रिपोर्ट में फ्रंटियर एआई मॉडलों के पूर्व मूल्यांकन, सुरक्षा परीक्षण, घटना रिपोर्टिंग, मॉडल सुरक्षा तथा जिम्मेदार एआई विकास के लिए न्यूनतम वैश्विक सुरक्षा मानकों का प्रस्ताव रखा गया है.

सम्मेलन में इनका होगा संबोधन  

सम्मेलन को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता जोडी विलियम्स, जीसीएसपी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थॉमस ग्रेमिंगर, स्ट्रैटेजिक फोरसाइट ग्रुप के अध्यक्ष संदीप वासलेकर सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधि संबोधित करेंगे. सम्मेलन में वैश्विक एआई गवर्नेंस, मानव सुरक्षा तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के उत्तरदायी उपयोग पर व्यापक विचार-विमर्श होगा.

1986 में डूबी उस मोटर बोट की कहानी जिस पर अब लोग ले रहे सेल्फी, जबलपुर बरगी बांध का जलस्तर घटने से नजर आई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ai Summit, AI Summit 2026, Dr Chinmay Pandya, Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, Haridwar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com